देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 15 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। 17 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या भी घटकर 310 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को 16356 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सात जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, चमोली, हरिद्वार और पौड़ी में एक-एक, देहरादून में आठ, नैनीताल और पिथौरागढ़ में दो-दो संक्रमित मरीज मिले हैं।प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342786 हो गई है। इनमें से 329047 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7377 लोगों की जान जा चुकी है।
Related Articles
हर घर तिरंगा अभियान का CM ने दून से किया शुभारंभ, हजारों छात्रों ने किया रैली में प्रतिभाग, निकाली प्रभातफेरी
देहरादून: आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज देहरादून के गांधी पार्क में विशाल रैली का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकाली गई रैली में राजधानी के विभिन्न स्कूलों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों के हजारों छात्र-छात्रों ने प्रतिभाग कर गांधी पार्क […]
सतपुली, स्यूंसी झील से होगा क्षेत्र का कायाकल्प: सतपाल महाराज
पौड़ी। कांग्रेस उत्तराखंड के विकास में सबसे बड़ी बाधक रही है। सत्ता में रहते हुए उसने कभी भी राज्य के पिछड़ेपन को दूर करने की चिंता नहीं की। जबकि भाजपा सरकार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।उक्त बात भारतीय जनता […]
मसूरी मॉल रोड पर आइसक्रीम शॉप पर लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मॉल रोड पर गढ़वाल टैरेस रेस्टोरेंट के सामने स्थित एक आइसक्रीम की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। मॉल रोड पर धुएं के गुबार और आग की भीषण लपटों से अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल […]



