देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 15 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। 17 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या भी घटकर 310 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को 16356 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सात जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, चमोली, हरिद्वार और पौड़ी में एक-एक, देहरादून में आठ, नैनीताल और पिथौरागढ़ में दो-दो संक्रमित मरीज मिले हैं।प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342786 हो गई है। इनमें से 329047 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7377 लोगों की जान जा चुकी है।
Related Articles
आप के मसूरी विधानसभा क्षेत्र प्रभारी श्याम बोहरा ने लैंसडाउन चौक पर किया धरना प्रदर्शन
देहरादून। आम आदमी पार्टी के मसूरी विधानसभा प्रभारी श्याम बोहरा द्वारा आज लैंसडाउन चैक देहरादून में धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन का मुख्य उद्देश भाजपा नेता सुबोध उनियाल द्वारा एक राष्ट्रीय टीवी चैनल पर उत्तराखंड के लोगों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना और उत्तराखंड के जनता को अपमानित करने को लेकर था। […]
…है नमन उनको जो इस देह को अमरत्व देकर, इस जगत में शौर्य की जीवित कहानी हो गए
देहरादून। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर जनता दर्शन हॉल, मुख्यमंत्री आवास में आयोजित ‘राष्ट्रभक्ति कवि सम्मेलन’ में कवि डा. कुमार विश्वास, कविता तिवारी, राजीव राज, रमेश मुस्कान और तेजनारायण शर्मा ‘बेचैन’ ने अपनी कविताओं से समां बांध दिया। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सीमित संख्या में आमंत्रित किए गए लोगों के […]
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया सचिवालय परिसर में क्रेच व स्मार्ट क्लास का शुभारंभ
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय परिसर स्थित नवीनीकृत पालना केन्द्र (क्रेच) व स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। यह क्रेच सचिवालय के कार्मिकों की ड्यूटी के दौरान उनके बच्चों की देखभाल के उद्देश्य से बनाया गया है। क्रेच में ए.सी, रेफ्रिजरेटर, पेयजल हेतु वाटर प्यूरीफायर, बच्चों के आराम करने के लिए […]



