हल्द्वानी। महान देशभक्त प्रखर राष्ट्रवादी डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, ग्रामीण मंडल पश्चिम हल्द्वानी के पदाधिकारियों ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही बड़ी मुखानी पीलीकोठीके बूथ संख्या 100 और 101 में वृक्षारोपण किया। साथ ही कोरोना महामारी से बचाव हेतु जनजागरण अभियान तहत रामपुर रोड़ ट्रासपोर्टनगर के पास आटो रिक्शा, बसों, गाड़ियों आदि में पोस्टर वह स्टिकर चिपकाकर जनजागरण किया। शक्ति केंद्र मानपुर पश्चिम, छडायल, निलियम कालोनी तथा डहरिया में भी वृक्षारोपण किया गाया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, मनोज पाठक, जिला मंत्री प्रताप बोरा, हरीश नेगी, कैलाश भट्ट, पार्षद राजेन्द्र नेगी, पार्षद चन्दप्रकाश काण्डपाल, पार्षद प्रमोद तौलिया, पार्षद अमित विष्ट, पार्षद प्रमोद पन्त व बूथ के अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडे, राजकुमार नेगी, मण्डल मंत्री देवकी नंदन जोशी एवं मंडल महामंत्री कमल पांडे एवं सुरेश गौड आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related Articles
सुनवाई का अवसर दिए बिना बस्तियों को तोड़ा जाना न्यायोचित नहीं: उच्च न्यायालय
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में शुरू हुई बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर दायर विशेष याचिका पर सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र और न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की खंडपीठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उनके मामले पर सुनवाई की। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें बिना सुनवाई का मौका दिए, […]
जानिए क्यों उत्तराखंड के पीपीपी अस्पतालों का होगा थर्ड पार्टी आडिट, कार्रवाई की भी तैयारी
देहरादून। उत्तराखंड के पीपीपी मोड के अस्पतालों का थर्ड पार्टी आडिट किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों और अधिकारियों की टीम गठित की जाएगी। जांच के दौरान अनुबंध की शर्तों के अनुरूप कार्य न करने वाले अस्पतालों के संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री डा धन […]
प्रौद्योगिकी के इस दौर में शोध, अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत: CM
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कार्यालय स्थित, मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड @25- आदर्श चम्पावत अन्तर्गत प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार भारत सरकार, हैस्को, यू-कॉस्ट एवं अन्य विषय विशेषज्ञों के साथ‘ हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र’ विचार मंथन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद, पद्मभूषण डॉ. अनिल […]



