हल्द्वानी। महान देशभक्त प्रखर राष्ट्रवादी डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, ग्रामीण मंडल पश्चिम हल्द्वानी के पदाधिकारियों ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही बड़ी मुखानी पीलीकोठीके बूथ संख्या 100 और 101 में वृक्षारोपण किया। साथ ही कोरोना महामारी से बचाव हेतु जनजागरण अभियान तहत रामपुर रोड़ ट्रासपोर्टनगर के पास आटो रिक्शा, बसों, गाड़ियों आदि में पोस्टर वह स्टिकर चिपकाकर जनजागरण किया। शक्ति केंद्र मानपुर पश्चिम, छडायल, निलियम कालोनी तथा डहरिया में भी वृक्षारोपण किया गाया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, मनोज पाठक, जिला मंत्री प्रताप बोरा, हरीश नेगी, कैलाश भट्ट, पार्षद राजेन्द्र नेगी, पार्षद चन्दप्रकाश काण्डपाल, पार्षद प्रमोद तौलिया, पार्षद अमित विष्ट, पार्षद प्रमोद पन्त व बूथ के अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडे, राजकुमार नेगी, मण्डल मंत्री देवकी नंदन जोशी एवं मंडल महामंत्री कमल पांडे एवं सुरेश गौड आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related Articles
पीआरडी एक्ट में हुए संशोधनों पर जून माह के अन्त तक होगा शासनादेश जारी
देहरादून। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में पीआरडी एक्ट, नियमावली, पीआरडी जवानों से संबंधित पूर्व में हुई बैठकों के बिंदुओं पर अनुपालन, पीआरडी से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणा तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा बैठक ली। मंत्री ने कहा कि पीआरडी जवानों के हित में पीआरडी एक्ट में होने […]
आईआईटी रुड़की ने कोर्सेरा पर लांच किया डाटा साइंस और मशीन लर्निंग में ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्रोग्राम्स
रुड़की। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने दुनिया के प्रमुख ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफार्मों में से एक कोर्सेरा पर डाटा साइंस और मशीन लर्निंग, एडवांस मशीन लर्निंग और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे हाई-डिमांड टॉपिक्स पर दो ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्रोग्राम्स लांच किया है। इसे लेकर आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. अजीत चतुर्वेदी ने कहा, “कोर्सेरा के साथ […]
सुरकंडा में रोप और चक्का स्लिप होने से 25 मिनट तक हवा में लटके रहे विधायक उपाध्याय व अन्य
टिहरी। सिद्धपीठ सुरकंडा माता के दर्शन करने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ रोपवे ट्रॉली से वापस आ रहे टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय रोप और चक्का स्लिप होने से करीब 25 मिनट तक हवा में लटके रहे। इस दौरान विधायक समेत अन्य लोगों की जान हलक में अटकी रही। टेक्निकल टीम ने किसी तरह खामी को […]



