देहरादून। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बुधवार को सचिवालय में आगामी विधानसभा बजट सत्र तथा राज्यपाल के अभिभाषण की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। अपर मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी विधानसभा बजट सत्र के लिए उचित व्यवस्था करने तथा सभी विभागीय सचिवों को नियोजन, वित्त तथा विधायी विभागों को सम्पूर्ण जानकारी समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी विभागीय सचिवों को अपने विभागों में ओनरशिप स्प्रिट के साथ काम करने का आग्रह किया है। बैठक में सचिव डा. आर मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, डॉ राजेश कुमार सहित सभी विभागों के वरिष्ठ उच्चाधिकारी उपस्थित थे।
Related Articles
भारत ने दूसरे एकदिवसीय मैच में इंग्लैंड को चार विकेट हराया…
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज को अपने नाम कर लिया है। तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच को 4 विकेट से अपने नाम करने वाली टीम इंडिया ने दूसरे मैच को भी 4 विकेट से जीता। कटक का बाराबती स्टेडियम पर पहले खेलते हुए इंग्लैंड की पारी आखिरी ओवर में 304 रनों […]
थिएटर विभाग द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन
दून विश्वविद्यालय में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 5 से 12 अक्टूबर तक आर.टी.आई. (RTI) सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जनसामान्य में सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में कला, निबंध, प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक जैसे विविध कार्यक्रमों का आयोजन […]
टीएचडीसीआईएल के निदेशक (कार्मिक) ने गणित पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया
ऋषिकेश। देश के समग्र विकास और समृद्धि के लिए समर्पित विद्युत क्षेत्र के अग्रणी उपक्रम के रूप में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए, निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, आर. के. विश्नोई ने बताया कि राष्ट्र को 24Û7 स्वच्छ और किफायती विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के अपने लक्ष्य के साथ-साथ, टीएचडीसीआईएल […]



