देहरादून। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बुधवार को सचिवालय में आगामी विधानसभा बजट सत्र तथा राज्यपाल के अभिभाषण की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। अपर मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी विधानसभा बजट सत्र के लिए उचित व्यवस्था करने तथा सभी विभागीय सचिवों को नियोजन, वित्त तथा विधायी विभागों को सम्पूर्ण जानकारी समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी विभागीय सचिवों को अपने विभागों में ओनरशिप स्प्रिट के साथ काम करने का आग्रह किया है। बैठक में सचिव डा. आर मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, डॉ राजेश कुमार सहित सभी विभागों के वरिष्ठ उच्चाधिकारी उपस्थित थे।
Related Articles
22 विद्यार्थियों ने देखी सदन की कार्यवाही
ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हरीश चंद्र गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास के 22 छात्र-छात्राओं को भी आज उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन के अंतर्गत संचालित गतिविधियों को जानने का मौका मिला।उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की अनुमति पर हरिश चंद गुप्ता आदर्श […]
AIIMS Vacancy 2025: एम्स में 2300+ पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास भी करें अप्लाई
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल (AIIMS) ने नॉन-फैकल्टी ग्रुप बी और सी पदों पर सरकारी नौकरी के लिए आवेदन मांगे हैं। मेडिकल जॉब्स की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने का शानदार मौका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट https://rrp.aiimsexams.ac.in/auth/login की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। […]
विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹44.64 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में जन सुविधाओं के विकास, आपदा न्यूनीकरण, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, पार्किंग व सामुदायिक भवनों के निर्माण तथा विकासखंड स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए कुल ₹44.64 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने नेशनल लैंडस्लाइड रिस्क मिटीगेशन प्रोग्राम […]



