देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस सल्ट उपचुनाव के बाद डरी हुई है और अब उजूल् फिजूल बयानबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से अभी यह तय नहीं किया गया है कि मुख्यमंत्री कहाँ से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन पार्टी में एक दर्जन से अधिक विधायको की ओर से सीट को लेकर प्रस्ताव हैं। वहीं जिन सीटों को लेकर कांग्रेसी बयानबाजी कर रहे हैं उन सीटों पर भी कोई संकट नहीं है। यह सब चुनाव आयोग को तय करना है कि कब चुनाव होगा और भाजपा तो हर वक्त तैयार रहती है, क्योंकि उसके पास जनता का समर्थन है। पहले सल्ट को 2022 का सेमीफाइनल बताने वाली कांग्रेस चित्त् हो चुकी है और अब वह दिन में भी सपने देख रही है। भाजपा संगठन और सरकार फिलहाल कोरोना काल में महज जरुरतमन्दों की सेवा कार्यो में जुटे हैं और क्योंकि सल्ट उप चुनाव ने साफ कर दिया है कि जनता भाजपा के विकास के एजेंडे से खुश है और निश्चित रूप से 2022 में भाजपा पुनः प्रचंड बहुमत के साथ वापसी कर रही है।
Related Articles
जीएमवीएन ने निकाली तिरंगा साइकिल रैली, पर्यटन मंत्री ने किया शुभारंभ
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में गढ़वाल मण्डल विकास निगम लि० के तत्वाधान में तिरंगा साईकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने एवं इस अभियान में जन-जन की सहभागिता के लिए यह तिरंगा साईकिल रैली होटल द्रोण से आराघर, रायपुर, सहस्त्रधारा, हैलीपैड, धोरण […]
दून में सख्ती से लागू होगी साप्ताहिक बंदी
देहरादून। शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए साप्ताहिक बंदी के दिन रविवार को लॉकडाउन की तरह केवल अति-आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने की अनुमति दी है। इनमें केवल दवा, डेयरी और फल-सब्जी की दुकान समेत पेट्रोल-पंप शामिल हैं। जिला प्रशासन ने पूर्व में परचून, मिठाई, बेकरी, रेस्टोरेंट, शराब […]
मुख्यमंत्री धामी ने कयाकिंग-कैनोइंग प्रतियोगिताओं के शुभारंभ अवसर पर किया प्रतिभाग…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को टिहरी झील कोटी कॉलोनी में 38वें राष्ट्रीय खेलों के अन्तर्गत आयोजित कयाकिंग-कैनोइंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने 1000 मीटर हीट कयाकिंग मेन्स प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक विजेताओं को मेडल पहनाकर एवं सोविनियर से सम्मानित किया। […]



