देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस सल्ट उपचुनाव के बाद डरी हुई है और अब उजूल् फिजूल बयानबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से अभी यह तय नहीं किया गया है कि मुख्यमंत्री कहाँ से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन पार्टी में एक दर्जन से अधिक विधायको की ओर से सीट को लेकर प्रस्ताव हैं। वहीं जिन सीटों को लेकर कांग्रेसी बयानबाजी कर रहे हैं उन सीटों पर भी कोई संकट नहीं है। यह सब चुनाव आयोग को तय करना है कि कब चुनाव होगा और भाजपा तो हर वक्त तैयार रहती है, क्योंकि उसके पास जनता का समर्थन है। पहले सल्ट को 2022 का सेमीफाइनल बताने वाली कांग्रेस चित्त् हो चुकी है और अब वह दिन में भी सपने देख रही है। भाजपा संगठन और सरकार फिलहाल कोरोना काल में महज जरुरतमन्दों की सेवा कार्यो में जुटे हैं और क्योंकि सल्ट उप चुनाव ने साफ कर दिया है कि जनता भाजपा के विकास के एजेंडे से खुश है और निश्चित रूप से 2022 में भाजपा पुनः प्रचंड बहुमत के साथ वापसी कर रही है।
Related Articles
योजना बैठक में भाजपा संगठन ने खीचा कर्यकर्मों का खाका -कार्यक्रमों के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारिणी के बैठक से पूर्व वर्चुअल योजना बैठक संम्पन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा के बाद उनको अंतिम रूप दिया गया और निर्णय लिया गया कि 19 जून को प्रदेश की वर्चुअल कार्य समिति संपन्न की […]
दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स को 7 विकेट से रौंदा, दर्ज की लगातार दूसरी जीत
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 10वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। 18वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को लगाताक दूसरी जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर […]
ग्रामोत्थान परियोजना से प्रदेश के 10 हजार से अधिक परिवारों की आजीविका को मिला सहारा
ग्रामोत्थान परियोजना (ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना) प्रदेश के 10 हजार निर्धनतम परिवारों की आजीविका को सहारा देने में कारगर साबित हुई है। परियोजना के तहत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत कुल 5.60 लाख जरूरतमंद परिवारों की आजीविका में वृद्धि करने का लक्ष्य रखा गया है। ग्राम्य विकास विभाग, अंतराष्ट्रीय कृषि विकास निधि की […]



