देहरादून। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने और यहां की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए लोगों को उत्तराखंड में ज्यादा से ज्यादा आने के लिए भारत सरकार की उड़ान योजना और राज्य सरकार के प्रयासों से प्रदेश में कई रूटों पर हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू की गई हैं। इसके साथ ही कई रूटों पर हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जानी जानी थी, लेकिन कोरोना संकट और सरकार की उदासीनता के चलते शुरू हुई हेली सेवाएं बंद हो गईं। कई रूटों पर चलने वाली सेवाएं संचालित भी नहीं हुईं। ऐसे में नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र भेजकर जल्द हेली सेवाएं शुरू करने की मांग की हैसांसद अजय भट्ट ने कहा है कि भारत सरकार की उड़ान योजना के अंतर्गत उत्तराखंड के कई मार्गों पर हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर के माध्यम से सेवाएं शुरू करने की घोषणा हुई थी। वर्तमान में अधिकतर सेवाएं या तो बंद हैं या संचालित नहीं की गई हैं। ऐसे में अजय भट्ट ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर कहा है कि हेली सेवा नहीं शुरू होने से उत्तराखंड के लोगों में नाराजगी और निराशा है। ऐसे में केंद्र सरकार को चाहिए कि उड़ान योजना के अंतर्गत इन हेली सेवाओं को शुरू किया जाए। जिससे उत्तराखंड के लोगों को फायदा हो सके और पर्यटन को बढ़ावा मिले।
Related Articles
प्रधानमंत्री के भाई पंकज मोदी ने बदरीनाथ धाम में किए दर्शन, 20 को बंद होने हैं कपाट
चमोली। Badrinath Yatra 2021 बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी बदरी-विशाल के दर्शन को यहां पहुंचे। वे सुबह साढ़े आठ बजे हेलीकाप्टर से धाम पहुंचे और भगवान बदरी विशाल का आशीर्वाद लिया। 20 नवंबर को बंद होने हैं धाम के कपाट चारधाम यात्रा समाप्ति की ओर […]
शिक्षा हैं दुनिया सबसे शक्तिशाली हथियार, शिक्षा के लिए अपनी स्पार्क को जिंदा रखें बेटियाँः डीएम
देहरादून: मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा बोया गया प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा बेटियों की शिक्षा एवं बेटियों को सशक्त बनाने में एक भागीरथ प्रयास है जिसके द्वारा निर्बल बेटियों की शिक्षा की स्पार्क जगाकर शिक्षा की गंगा बहा रहा है। डीएम के प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा से अब तक लगभग 10 लाख से अधिक […]
सीएम धामी पीएम मोदी से मिले, लंबित जल विद्युत परियोजनाओं व अन्य विषयों पर की चर्चा
देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को दिल्ली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम से लंबित जल विद्युत परियोजनाओं, हिम प्रहरी योजना, सीमांत गांव को लेकर वाइब्रेंट विलेज योजना, मानस खंड कॉरिडोर, सीमावर्ती और डार्क विलेजे को लेकर भारत नेट योजना आदि के विषय पर विस्तार से […]



