देहरादून। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने और यहां की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए लोगों को उत्तराखंड में ज्यादा से ज्यादा आने के लिए भारत सरकार की उड़ान योजना और राज्य सरकार के प्रयासों से प्रदेश में कई रूटों पर हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू की गई हैं। इसके साथ ही कई रूटों पर हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जानी जानी थी, लेकिन कोरोना संकट और सरकार की उदासीनता के चलते शुरू हुई हेली सेवाएं बंद हो गईं। कई रूटों पर चलने वाली सेवाएं संचालित भी नहीं हुईं। ऐसे में नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र भेजकर जल्द हेली सेवाएं शुरू करने की मांग की हैसांसद अजय भट्ट ने कहा है कि भारत सरकार की उड़ान योजना के अंतर्गत उत्तराखंड के कई मार्गों पर हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर के माध्यम से सेवाएं शुरू करने की घोषणा हुई थी। वर्तमान में अधिकतर सेवाएं या तो बंद हैं या संचालित नहीं की गई हैं। ऐसे में अजय भट्ट ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर कहा है कि हेली सेवा नहीं शुरू होने से उत्तराखंड के लोगों में नाराजगी और निराशा है। ऐसे में केंद्र सरकार को चाहिए कि उड़ान योजना के अंतर्गत इन हेली सेवाओं को शुरू किया जाए। जिससे उत्तराखंड के लोगों को फायदा हो सके और पर्यटन को बढ़ावा मिले।
Related Articles
अंतराष्ट्रीय योग दिवसः सीएम धामी और बाबा रामदेव ने किया योग
देहरादून। 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक समारोह में योग गुरु बाबा रामदेव के साथ खुद सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंच से योग किया।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और योग गुरु रामदेव ने हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग समारोह में भाग […]
लोगों तक स्वच्छ, सस्ती, सुलभ और विश्वसनीय ऊर्जा पहुंच सुनिश्चित करें ऊर्जा विभागः मुख्य सचिव
मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में जीएमएस रोड स्थित उत्तराखंड जल विद्युत निगम के सभागार में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में यूजेवीएनएल, पिटकुल और यूपीसीएल के तीनों कारपोरेशन के गतिमान कार्यों, उनकी वर्तमान स्थिति, उनकी प्रगति, भविष्य की रणनीतियों तथा लोगों को स्वच्छ, सुलभ और विश्वसनीय ऊर्जा उपलब्धता सुनिश्चित […]
कोरोना के नए वैरिएंट के दृष्टिगत कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पूरा पालन करेंः सीएम
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना के नए वैरिएंट के दृष्टिगत प्रदेश वासियों से अपील की है कि कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पूरा पालन करें। कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य में पूरा जन सहयोग मिला है। राज्य सरकार द्वारा कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी तैयारियां की गई है। उन्होंने लोगों […]



