देहरादून। उत्तराखंड विधानमंडल दल का नेता चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेरी सरकार प्रदेश के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक भी अपने सेवाएं पहुंचाएगी। कहा कि जिस तरह मेरी मां ने मुझे जन्म दिया, वैसे ही मेरी पार्टी ने भी मुझे अपने आंचल की छांव देने का काम किया है।एक सामान्य कार्यकर्ता का विकास कैसे हो सकता है, मैं उसका जीवंत उदाहरण हूं। न तो मेरी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि रही है और न ही राजनीतिक परिवार। पार्टी की नीतियों ने ही मुझे आज यहां तक पहुंचाया है, जिसके लिए मैं सभी का आभारी हूं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधानमंडल दल के मुखिया चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी मीडिया से रूबरू हुए। सबसे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया। इसके बाद प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं, विधायकों का भी शुक्रिया अदा किया।
Related Articles
उत्तराखंड की सोनिया की पुस्तक का श्री श्री रविशंकर ने किया विमोचन
देहरादून । डॉक्टर सोनिया आनंद रावत की विवेकानंद जी के संगीत का विश्लेषणात्मक अध्ययन पुस्तिका का विमोचन श्री श्री रवि शंकर ने किया। इस मौके पर उन्होंने सोनिया आनंद रावत को अगले महीने बैंगलोर में बड़े स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में भजन गाने का भी न्यौता दिया।बुधवार को उत्तराखंड की सोनिया आनंद रावत पुणे […]
दलगत राजनीति से उठकर भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मांगा समर्थन
नैनबाग (टिहरी)। धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के नैनबाग में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमेन्द्र बिष्ट ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर भाजपा और कांग्रेस के कार्यालयों में जाकर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के विकास के लिए समर्थन मांगा। अमेन्द्र बिष्ट के इस फैसले की हर कोई तारीफ कर रहा है। यहां तक कि […]
नशा तस्करी नहीं रोक पाने वाले थानाध्यक्षों को सस्पेंड किए जाने की डीजीपी ने दी हिदायत
देहरादून। उत्तराखंड को साल 2025 तक ड्रग्स तस्करी से मुक्त करने का संकल्प लिया गया है। इसके तहत दून थाना प्रभारियों और विवेचकों की कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें डीजीपी और अन्य आला अधिकारियों ने थाना क्षेत्रों में कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता और काउंसिलिंग पर भी जोर देने को कहा। विवेचकों को बताया गया कि […]



