देहरादून। उत्तराखंड विधानमंडल दल का नेता चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेरी सरकार प्रदेश के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक भी अपने सेवाएं पहुंचाएगी। कहा कि जिस तरह मेरी मां ने मुझे जन्म दिया, वैसे ही मेरी पार्टी ने भी मुझे अपने आंचल की छांव देने का काम किया है।एक सामान्य कार्यकर्ता का विकास कैसे हो सकता है, मैं उसका जीवंत उदाहरण हूं। न तो मेरी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि रही है और न ही राजनीतिक परिवार। पार्टी की नीतियों ने ही मुझे आज यहां तक पहुंचाया है, जिसके लिए मैं सभी का आभारी हूं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधानमंडल दल के मुखिया चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी मीडिया से रूबरू हुए। सबसे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया। इसके बाद प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं, विधायकों का भी शुक्रिया अदा किया।
Related Articles
निर्दलीय प्रत्याशी बीर सिंह पंवार का जनसंपर्क अभियान तेज, कर रहे ताबड़तोड़ वैटिंग
देहरादून। धर्मपुर विधानसभा सीट निर्दलीय प्रत्याशी बीर सिंह पंवार ताबड़तोड़ वैटिंग कर रहे हैं। जगह-जगह जनसभा और जनसंपर्क कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। आज सुबह से ही वे घर से निकल कर सचिवालय कालोनी, डकोटा, ढाबा, कमल विहार, मोनाल एनक्लेब, तुंतोवाला, हरबजवाला में जनसभा की। उन्होंने कहा […]
रुड़की में छात्राओं ने निकाली रैली, घर-घर तिरंगा लहराने को किया जागरूक
प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों के आयोजन करने का सिलसिला शुरू हो गया है. हरिद्वार में अलग-अलग संगठनों ने तिरंगा यात्रा निकाली. इस दौरान सड़कों पर भारत माता की जय के नारों का उद्घोष हुआ. रुड़की में मदरहुड कॉलेज के छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली. इस दौरान लोगों को घर-घर तिरंगा लहराने […]
प्रसिद्ध बहाउद्दीन डागर ने दी रुद्र वीणा गायन की प्रस्तुति
देहरादून। स्पिक मैके के तत्वावधान में, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कृत उस्ताद बहाउद्दीन डागर द्वारा आज रुद्र वीणा गायन का आयोजन नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर द एम्पावरमेंट ऑफ़ पर्सन्स विद विज़ुअल डिसाबिलिटीज़ में किया गया। कार्यक्रम में पखावज में उनके साथ संजय अगले उपस्थित रहे। अपनी प्रस्तुति के दौरान, उस्ताद बहाउद्दीन डागर ने अपने भावपूर्ण प्रदर्शन से […]



