देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जॉलीग्रांट अस्पताल पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने गांववासी जी के परिवारजनों को ढांढस बांधते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने सरकारी या गैर सरकारी सभी तरह की मदद मिलने पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे लिए उनका मार्गदर्शन बने रहना बेहद आवश्यक है। उन्होंने इलाज कर रहे चिकित्सकों से भी उनकी सेहत को लेकर विस्तार से जानकारी ली और अस्पताल प्रशासन से उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए सभी जरूरी व्यवस्था करने को कहा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ मौजूद पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने भी उनका हालचाल जाना।
Related Articles
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का पीएम ने किया डिजिटल हस्तांतरण
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के तहत देश के 09 करोड़ 71 लाख से अधिक किसानों के खातों में कुल 20 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का डिजिटल हस्तांतरण किया। इसके तहत उत्तराखण्ड के 08 लाख 28 हजार 787 लाभार्थी किसान परिवारों […]
कोविड से लड़ाई में संत समाज भी आगे आया, 50 लाख का चैक मुख्यमंत्री को सौंपा
देहरादून। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में महंत रविंद्र पुरी परमाध्यक्ष माँ मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट हरिद्वार एवं सचिव निरंजनी अखाड़ा द्वारा मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को कोविड से लङाई में सहयोग हेतु 50 लाख रुपए का चेक भेंट किया गया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने महंत रविंद्र पुरी का आभार जताते हुए कहा कि कोविड के […]
लोगों तक स्वच्छ, सस्ती, सुलभ और विश्वसनीय ऊर्जा पहुंच सुनिश्चित करें ऊर्जा विभागः मुख्य सचिव
मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में जीएमएस रोड स्थित उत्तराखंड जल विद्युत निगम के सभागार में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में यूजेवीएनएल, पिटकुल और यूपीसीएल के तीनों कारपोरेशन के गतिमान कार्यों, उनकी वर्तमान स्थिति, उनकी प्रगति, भविष्य की रणनीतियों तथा लोगों को स्वच्छ, सुलभ और विश्वसनीय ऊर्जा उपलब्धता सुनिश्चित […]



