देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जॉलीग्रांट अस्पताल पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने गांववासी जी के परिवारजनों को ढांढस बांधते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने सरकारी या गैर सरकारी सभी तरह की मदद मिलने पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे लिए उनका मार्गदर्शन बने रहना बेहद आवश्यक है। उन्होंने इलाज कर रहे चिकित्सकों से भी उनकी सेहत को लेकर विस्तार से जानकारी ली और अस्पताल प्रशासन से उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए सभी जरूरी व्यवस्था करने को कहा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ मौजूद पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने भी उनका हालचाल जाना।
Related Articles
उत्तराखंड में मुख्य मार्गों पर रैलियों और जुलूसों पर प्रतिबंध, जाम की समस्या को देखते
देहरादून: उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होना है. वहीं आज 27 मार्च को नामांकन की आखिरी तारीख है. नामांकन करने बाद राजनीति पार्टियां और प्रत्याशी चुनाव प्रचार-प्रसार में जोर शोर से जुट जाएंगे. इस दौरान बडे़-बड़े नेता शहरों में रैली करने के साथ ही रोड शो भी करेंगे, जिससे आम […]
एफआरआई में अनुसंधान सलाहकार समूह की बैठक आयोजित, विशेषज्ञों ने दिए सुझाव
देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान देहरादून द्वारा अनुसंधान सलाहकार समूह की 27वीं वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संस्थान के निदेषक अरूण सिंह रावत ने की। इसके अतिरिक्त 25 विषय विषेषज्ञोें, समूह समन्वयक अनुसंधान एवं वैज्ञानिक जी, डॉ0 एन0 के0 उप्रेती, डॉ0 पी0 एस0 रावत वैज्ञानिक-एफ, डॉ0 तारा चन्द, वैज्ञानिक-ई, संस्थान के वरिष्ठ […]
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने डॉ मुखर्जी की जयंती पर किया पौधारोपण
हल्द्वानी। महान देशभक्त प्रखर राष्ट्रवादी डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, ग्रामीण मंडल पश्चिम हल्द्वानी के पदाधिकारियों ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही बड़ी मुखानी पीलीकोठीके बूथ संख्या 100 और 101 […]


