देहरादून। लॉकडाउन की वजह से सरकारी नौकरी की पात्रता खो रहे अभ्यर्थियों के हित में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को अधिकतम आयु सीमा में छह माह की छूट देने का निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले से बड़ी तादाद में उन युवाओं को राहत मिल जायेगी जो लॉकडाउन के चलते ओवर ऐज हो गए थे।कोरोना महामारी को लेकर हुए देशव्यापी लॉकडाउन में अधिकांश गतिविधियां ठप रहीं। सरकारी नौकरियों में आवेदन के अवसर पर भी इस अवधि में युवाओं को नहीं मिल पाए। वहीं लॉकडाउन के दौरान हजारों की तादाद में युवा सरकारी नौकरियों में आवेदन के लिए निर्धारित अधिकतम आयुसीमा (42 वर्ष) भी पार कर गए। यदि लॉकडाउन नहीं होता तो उन युवाओं को भी आवेदन के अवसर मिल जाते। युवाओं के भविष्य को प्रभावित करने वाले इस मसले को सीएम त्रिवेंद्र रावत ने समझा और ओवरऐज हो चुके अभ्यर्थियों को बड़ी राहत पहुंचाई। अब सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने की अधिकतम आयुसीमा (42 वर्ष) में छह माह की छूट दी गई है। प्रदेशभर से हजारों की तादाद में युवा सोशल मीडिया पर भी इस उपकार के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार जता रहे हैं।
Related Articles
प्रति सप्ताह सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को आयोजित होगा जनता मिलन व जनता दर्शन कार्यक्रम
देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, विधायकांे, गणमान्य व्यक्तियों, मीडिया प्रतिनिधियों से भेंट एवं बैठको आदि का एक माह का साप्ताहिक कार्यक्रम का निर्धारण किया गया है। प्रतिदिन पूर्वान्ह के कार्यक्रम मुलाकात कैण्ट स्थित कैम्प कार्यालय में होंगे तथा प्रतिदिन अपराह् के कार्यक्रम मुलाकात सचिवालय स्थित कार्यालय से होंगे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह […]
मुख्यमंत्री ने पेशावर कांड के वीर नायक चन्द्र सिंह गढ़वाली का किया भावपूर्ण स्मरण
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशावर कांड की वर्षगांठ पर वीर नायक चन्द्र सिंह गढ़वाली के योगदान का भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि भारत की आजादी के लिए ‘पेशावर कांड‘ एक महत्वपूर्ण पड़ाव था। मुख्यमंत्री ने पेशावर कांड की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि पेशावर कांड ने […]
बोलेरो और वेगनार की आपस में टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री
टिहरी: आज यानी रक्षाबंधन के दिन UK09 TA 0891 महिंद्रा बोलेरो कमांडर लमगांव से ऋषिकेश जा रही थी जबकि UK07 AF 8138 वेगनार ऋषिकेश से चंबा की ओर आ रही थी शाबली से 2 किलोमीटर नीचे जल संस्थान के टैंक के पास दोनों गाड़ियों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों तरफ की सवारीयों […]



