पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से महज 10 किमी दूर मूनाकोट के जंगलों की आग धू धूकर आबादी तक पहुंच गई, इससे लोग दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने के काफी प्रयास किए लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। मजबूर होकर ग्रामीणों को फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी। फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया, इसके बाद ग्रामीणों ने राहत ली। आग लगने से वन संपदा को खासा नुकसान पहुंचा है। शनिवार सुबह मूनाकोट गांव के जंगलों में आग लग गई। देखते ही देखते आग आबादी वाले इलाकों में पहुंच गई। सुरक्षा को देखते हुए ग्रामीणों ने जंगल पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगी। जंगलों से उठती प्रचंड लपटों पर ग्रामीणों का बस नहीं चला। मजबूर होकर ग्राम प्रधान गोदावरी चंद ने फायर ब्रिगेड की मदद के लिए वन विभाग को सूचना दी। मौके पर फायर ब्रिगेड के साथ वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद वन विभाग और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। जब तक आग पर काबू पाया जा सका तब तक लाखों की वन संपदा जलकर खाक हो गई। मूनाकोट के जंगलों में आग लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड को टीम के साथ वहां भेजा गया। वन विभाग आग की घटनाओं से निपटने के लिए तत्परता से काम कर रहा है।
Related Articles
विधायक कपूर के निधन से शोक की लहर, भाजपा ने स्थगित किये सभी कार्यक्रम
देहरादून। भाजपा के वरिष्ठतम विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री हरबंस कपूर के आकस्मिक निधन पर प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक एवं प्रदेश महामंत्री संग़ठन श्री अजेय ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके निधन को पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है।पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि […]
सीएम ने किया वन क्लिक से 13982.92 लाख की पेंशन किश्त का भुगतान-9.38 लाख लाभार्थी हुए लाभान्वित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री आवास में समाज कल्याण विभाग द्वारा “पेंशन किश्त का वितरण” कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने राज्यभर के पेंशन लाभार्थियों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत दी जाने वाली सभी पेंशन राशि […]
कई जनप्रतिनिधियों ने ली भाजपा की सदस्यता
देहरादून। भाजपा में आज बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत, ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधि समेत कॉंग्रेस पदाधिकारी शामिल हुए राज्यसभा सांसद नरेश बंसल की मौजूदगी में कॉंग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए राजनैतिक कार्यकर्ताओं का नेतृत्व नैनीताल सीट से पूर्व प्रत्याशी हेम आर्य और टिहरी से वरिष्ठ कोंग्रेसी नेता राजेश्वर पेन्यूली ने किया राजधानी के एक निजी […]



