Uttarakhand

टीम क्रेजी वाॅरियर द्वारा एस० पी० सिटी श्रीमती श्वेता चौबे को सम्मानित किया गया

देहरादून। कोविड-19 जैसी महामारी के कारण उत्पन आपातकाल जैसी परिस्तिथियों में समाज की सेवा के लिए आगे आये समाजसेवियों जिनको क्रेजी वॉरियर ने चिन्हित किया उनको आज एस० पी० सिटी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा एस०पी०सिटी आफिस में सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर क्रेजी वॉरियर संगठन की महिला पदाधिकारी ने एस०पी० सिटी श्वेता चौबे जी को शॉल एवं सम्मान पत्र देकर उनका आभार प्रकट किया साथ ही साथ उनकी पदोन्नति के लिए उनको बधाई भी दी।
इस अवसर पर श्वेता चौबे जी ने सभी समाजसेवियों का धन्यवाद कहा तथा भविष्य में भी इसी प्रकार से कार्यरत रहने की अपेक्षा की।
संगठन के उपाध्यक्ष अनुराग गोयल ने बताया कि टीम क्रेजी वारियर ने श्वेता चौबे जी तथा सभी समाजसेवियों का अपने सम्पूर्ण संगठन की तरफ से आभार प्रकट किया तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्मानित होने वालों में दादा भगवान सत्संग परिवार की तरफ से अलका दीदी, सी०बी०आई० कॉस्टेबल सुरेन्द्र वर्मा, मंडी कारोबारी कमल बंसल, गोविन्द बंसल, राजेश गुप्ता, वीरेंद्र कुमार सिंघल, निखिल सिंघल, साक्षी शर्मा, राकेश डबराल शामिल रहे।
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष वैभव शंखधर, उपाध्यक्ष अनुराग गोयल, सचिव अंकुर गुप्ता एव अन्ये पद अधिकारी भी मौजूद रहे।