रुड़की। आईआईटी रुड़की के शोधकर्ताओं की एक टीम ने लैबोरेटरी ऑफ इंटीग्रेटेड नेनोफोटोनिक्स एंड बायोमैटेरियल्स के प्रो. सौमित्र सतपथी के नेतृत्व में एक डिसिन्फेक्शन बॉक्स विकसित किया है, जिसका उपयोग कोरोना वायरस से बचाव हेतु चिकित्सा उपकरण, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण और परिधानों समेत कई प्रकार के व्यक्तिगत सामानों के सैनिटाइजेशन के लिए किया जा सकता है।‘यूनिसेव्यर’ नामक इस बॉक्स में मेटल कोटेड विशेष रूप से डिजाइन किए हाईली रिफलेक्टिव जियोमेट्री लगे हैं जो यूवीसी लाइट के अंशशोधित निकास से व्यक्तिगत सामानों को सैनिटाइज करेगा। इस बॉक्स में स्वदेशीय विकसित मेटल ऑक्साइड के साथ-साथ हर्बल एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल परतों की सूक्ष्म कोटिंग की गई है जो यूवीसी लाइट के उपयोग में नहीं होने पर सूक्ष्मजीवों के विकास को रोकता है। उपयोगकर्ता के अनुकूल डिजाइन किए गए इस डिवाइस में यूवीसी लाइट के लिए एक अतिरिक्त सुरक्षा स्विच लगा है। आईआईटी रुड़की में भौतिकी के एसोसिएट प्रोफेसर प्रो. सौमित्र सतपथी ने कहा, “कोविड-19 महामारी ने बीमारी के ट्रैन्स्मिशन रिस्क को कम करने के लिए समग्र स्वच्छता बनाए रखने के महत्व को रेखांकित किया है। स्टरलाइजिंग सिस्टम विभिन्न व्यक्तिगत सामानों के सैनिटाइजेशन में मदद करेगा और स्वच्छता के उच्चतम मानक को बनाए रखने के लिए मॉल, सिनेमा हॉल जैसे सार्वजनिक स्थानों पर आसानी से इसका उपयोग किया जा सकता है।” ‘यूनिसेव्यर’ बॉक्स यूवीसी लाइट के टाइम एक्स्पोजर और ईंटेंसिटी को नियंत्रित करने के लिए एक आरडूइनो-प्रोग्राम्ड सिस्टम से लैस है, जो विभिन्न व्यक्तिगत सामानों के सैनिटाइजेशन में सहायता करता है। आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. अजीत चतुर्वेदी ने कहा कि, “ऐसे समय में जब दुनिया कोविड-19 महामारी के बीच सामान्य स्थिति में लौटने का प्रयास करती है, यह उपकरण सुरक्षा सुनिश्चित करने में काफी मददगार साबित होगा। यह उपयोग में आसान है और सार्वजनिक स्थानों पर सामानों को सैनिटाइज करने के लिए उपयोगी होगा।“ इस शोध में टीम के अन्य सदस्यों- पीएचडी के छात्रों, प्रथुल नाथ, नवीन कुमार टैलर, तेजस्विनी शर्मा, भौतिकी विभाग से अंशु कुमार व नीलाद्रि सिंह दास और जैव प्रौद्योगिकी विभाग से प्रो. पार्थ रॉय ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है
Related Articles
सीएम ने किया कमान्द में 400 किलोवाट सोलर पावर प्लान्ट का उद्घाटन
टिहरी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कल्स कमान्द में उत्तराखण्ड सौर उर्जा नीति के अन्तर्गत रुपये 1 करोड़ 92 लाख की लागत से स्थापित “ग्रिनोसिस एनर्जी सोल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड“ 400 किलोवाट सोलर पावर प्लान्ट का उद्घाटन शिल का अनावरण एवं रिबन काटकर किया गया।जिला परियोजना अधिकारी उरेडा मदन मोहन डिमरी ने बताया कि यूपीसीएल […]
कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी की उपस्थिति में गढ़वाल मण्डल विश्वविद्यालय के अध्यक्ष रहे उत्तराखण्ड संयुक्त मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष भगवान सिंह पंवार ने सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए अपने साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में […]
प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे सहयोग और मार्गदर्शन के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया तथा उन्हें उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को […]



