देहरादून, देहरादून जनपद में बाल विवाह के खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज हुई है। मामला जनपद देहरादून के गुमानीवाला, ऋषिकेश का है। महिला सशक्तिकरण एवम् बाल विकास विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस विभाग की सतर्कता के चलते एक बाल विवाह के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए, पुलिस के द्वारा एफ आई आर दर्ज की गयी. इस बाल विवाह के मामले में मनसा देवी मंदिर के पुजारी के द्वारा भी अहम् भूमिका निभाई गयी, यदि समाज का हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी को समझे तो बाल विवाह को रोका जा सकता है, पुजारी के द्वारा बालिका की उम्र कम होने के कारण शादी करने से इंकार कर दिया गया। बालिका के अनुसार, पुजारी के मना करने के पश्चात भी बालिका के गले में हस्तिनापुर, मेरठ के निवासी कपिल के द्वारा जबरदस्ती फूलों की माला डाल दी गई और अपने सहयोगियों के साथ ऑल्टो कार रजिस्ट्रेशन नंबर UP15DM2101 में बैठकर मेरठ ले जा रहा था, बाल विवाह की सूचना श्रीमती रेखा कोठियाल, पत्नी श्री बल्लू राम ने पुलिस को दी, कि उनकी भतीजी की माँ ही, बालिका का बाल विवाह करवा रही है. जिस पर श्यामपुर पुलिस चौकी के पुलिस वाले रेखा से साथ मंदिर पहुंचे. जहाँ पर महिला सशक्तिकरण विभाग से सुपरवाईजर और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम के सदस्य भी पहुचे. पुजारी जी के द्वारा जानकारी दी गयी की गयी आरोपी बालिका को लेकर निकल गए है. , जिसके पश्चात् पुलिस द्वारा चेकिंग की गयी जिस पर सभी आरोपियों को श्यामपुर फाटक के पास पकड़ लिया गया. और उनके खिलाफ बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत, सेक्शन 9 और 11 के तहत केस दर्ज किया गया. सभी आरोपियों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
Related Articles
उत्तराखंड ने शुरू की बेस्ट टूरिज्म विलेज कॉम्पीटिशन में हिस्सा लेने की तैयारी, सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे की अध्यक्षता में हुई ग्रामीण पर्यटन सलाहकार समिति की बैठक
देहरादून। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने प्रदेश में पर्यटन के विस्तार के उद्देश्य से बेस्ट टूरिज्म विलेज कॉम्पीटिशन में हिस्सा लेने की तैयारियां शुरू कर दी है। इस क्रम में राज्य में ग्रामीण पर्यटन की संभावनाओं की तलाश और संभावित परियोजनाओं पर क्रियान्वयन को यूटीडीबी मुख्यालय में ग्रामीण पर्यटन सलाहकार समिति की पहली बैठक […]
राज्यपाल ने की विकास कार्यों की समीक्षा
हल्द्वानी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल ;सेण्निद्ध गुरमीत सिंह ने सर्किट हाउस काठगोदाम में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। राज्यपाल आईजी नीलेश आनन्द भरणेए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्यालए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट एवं मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी से विकास कार्यों की जानकारी लेकर समीक्षा की। बैठक में राज्यपाल ने कहा कि जिलाधिकारी धीराज […]
विधवा पेंशन योजना: महिलाओं के लिए आशा की लहर-वीपीएचईपी-टीएचडीसीआईएल की पहल
ऋषिकेश – टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड विशेष रूप से कमजोर-ग्रामीण महिलाओं और परियोजना प्रभावित क्षेत्रों में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध और सक्रिय रहा है। इसी संबंध में, टीएचडीसीआईएल-विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना द्वारा चमोली जिले के पीपलकोटी में विधवा महिलाओं के लिए विधवा सहायता पेंशन योजना चलाई जा रही है। विधवा सहायता पेंशन योजना […]



