देहरादून, देहरादून जनपद में बाल विवाह के खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज हुई है। मामला जनपद देहरादून के गुमानीवाला, ऋषिकेश का है। महिला सशक्तिकरण एवम् बाल विकास विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस विभाग की सतर्कता के चलते एक बाल विवाह के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए, पुलिस के द्वारा एफ आई आर दर्ज की गयी. इस बाल विवाह के मामले में मनसा देवी मंदिर के पुजारी के द्वारा भी अहम् भूमिका निभाई गयी, यदि समाज का हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी को समझे तो बाल विवाह को रोका जा सकता है, पुजारी के द्वारा बालिका की उम्र कम होने के कारण शादी करने से इंकार कर दिया गया। बालिका के अनुसार, पुजारी के मना करने के पश्चात भी बालिका के गले में हस्तिनापुर, मेरठ के निवासी कपिल के द्वारा जबरदस्ती फूलों की माला डाल दी गई और अपने सहयोगियों के साथ ऑल्टो कार रजिस्ट्रेशन नंबर UP15DM2101 में बैठकर मेरठ ले जा रहा था, बाल विवाह की सूचना श्रीमती रेखा कोठियाल, पत्नी श्री बल्लू राम ने पुलिस को दी, कि उनकी भतीजी की माँ ही, बालिका का बाल विवाह करवा रही है. जिस पर श्यामपुर पुलिस चौकी के पुलिस वाले रेखा से साथ मंदिर पहुंचे. जहाँ पर महिला सशक्तिकरण विभाग से सुपरवाईजर और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम के सदस्य भी पहुचे. पुजारी जी के द्वारा जानकारी दी गयी की गयी आरोपी बालिका को लेकर निकल गए है. , जिसके पश्चात् पुलिस द्वारा चेकिंग की गयी जिस पर सभी आरोपियों को श्यामपुर फाटक के पास पकड़ लिया गया. और उनके खिलाफ बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत, सेक्शन 9 और 11 के तहत केस दर्ज किया गया. सभी आरोपियों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
Related Articles
एडीएम ने कोविड चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण किया
देहरादून। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन बीर सिंह बुदियाल द्वारा आईडीपीएल ऋषिकेश में डीआरडीओ के माध्यम से तैयार किए जा रहे कोविड चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा चिकित्सालय हेतु सड़क, बिजली, पानी आदि व्यवस्थाएं की प्रगति का भी जायजा लिया। इस […]
मुख्यमंत्री की 98 प्रतिशत विधायक निधि खर्च, 106 कार्य नहीं हुये प्रारंभ
देहरादून। वर्तमान विधायकी समाप्त होने वाले अंतिम वर्ष 2021-22 मेें उधमसिंह नगर जिले के विधायकों की चुनाव घोषणा होने से पूर्व 31 दिसम्बर 2021 तक 88 प्रतिशत विधायक निधि खर्च हुई तथा 40 करोड़ 20 लाख 69 हजार की धनराशि शेष है जबिक प्रदेश के विधायकों की 68 प्रतिशत ही खर्च हुई। विधायकों में कुल […]
लोकसभा चुनाव के दौरान किसी भी पत्रकार के विरुद्ध आचार संहिता उलंघन के नाम पर एफआईआर दर्ज न की जाए: सुरेन्द्र अग्रवाल
देहरादून – प्रेस की स्वतंत्रता के लिए व पत्रकारों को किसी उत्पीडन से बचाने की खातिर जिला स्तरीय स्थायी समिति के सदस्य सुरेन्द्र अग्रवाल ने सार्थक पहल कर समिति के सचिव/जिला सूचना अधिकारी को पत्र लिखकर यह कहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान किसी भी पत्रकार के विरुद्ध आचार संहिता उलंघन के नाम पर […]



