देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 15 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। 17 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या भी घटकर 310 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को 16356 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सात जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, चमोली, हरिद्वार और पौड़ी में एक-एक, देहरादून में आठ, नैनीताल और पिथौरागढ़ में दो-दो संक्रमित मरीज मिले हैं।प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342786 हो गई है। इनमें से 329047 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7377 लोगों की जान जा चुकी है।
Related Articles
उत्तराखंड में मुख्य मार्गों पर रैलियों और जुलूसों पर प्रतिबंध, जाम की समस्या को देखते
देहरादून: उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होना है. वहीं आज 27 मार्च को नामांकन की आखिरी तारीख है. नामांकन करने बाद राजनीति पार्टियां और प्रत्याशी चुनाव प्रचार-प्रसार में जोर शोर से जुट जाएंगे. इस दौरान बडे़-बड़े नेता शहरों में रैली करने के साथ ही रोड शो भी करेंगे, जिससे आम […]
सीवर ट्रीटमेंट प्लांट पीएम का निर्मल गंगा की ओर बढ़ता हुआ अभूतपूर्व कदमः महाराज
देहरादून/हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना नमामि गंगे के तहत आज उत्तराखंड में बने 8 शिविर ट्रीटमेंट प्लांट एसटीपी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पण किया गया। नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत निर्मित परियोजनाओं के लोकार्पण की कड़ी में आज हरिद्वार जनपद के अंतर्गत जगजीतपुर में एस. टी. पी. कॉम्पलैक्स में सीवेज शोधन हेतु […]
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज 14 अप्रैल के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत की अपडेट दी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को पांच जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिससे प्रदेशवासियों को चिलचिलाती गर्मी से निजात मिलेगी। पांच जिलों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, […]


