उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। वहीं दूसरी ओर मां गंगा की भोगमूर्ति भी देवडोली के साथ अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा से ढोल-दमाऊ और स्थानीय परंपरा के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई है। मां गंगा के साथ 25 पुजारी और प्रशासन की टीम मौजूद है। 15 मई (शनिवार) को सुबह गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के अवसर पर मिथुन लग्न की शुभ बेला पर सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर 6 माह के लिए विधि-विधान के साथ खोल दिए जाएंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मां गंगा की शीतकालीन प्रवास मुखबा में विशेष पूजा-अर्चना कर फाफरे का भोग लगाया गया। उसके बाद मां गंगा की डोली कर्क लग्न में बैशाख द्वितीय में 11 बजकर 45 मिनट पर गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। मां गंगा की डोली शाम को भैरों घाटी पहुंची। जहां पर मां गंगा की डोली भैरों मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। प्रशासन की मौजूदगी में मां गंगा की डोली भी प्रदेश सरकार की एसओपी के अंतर्गत रवाना हुई। शनिवार सुबह मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम पहुंचेगी। जहां पर विधि-विधान के साथ गंगोत्री धाम के कपाट मिथुन लग्न में शुभ बेला पर 7 बजकर 31 मिनिट पर 6 महीनों के लिए खोल दिये जाएंगे। वहीं इस बार भी मुखबा सहित स्थानीय ग्रामीणों को निराश होना पड़ा। क्योंकि हर वर्ष मां गंगा को स्थानीय ग्रामीण बेटी की तरह 6 महीनों के लिए विदा करते हैं। लेकिन कोरोना के कारण ग्रामीणों ने घर से मां को प्रणाम कर विदा किया।
Related Articles
यूनिसेफ ने देहरादून में जरूरी जांच परख आधारित कार्यशाला का किया आयोजन
देहरादून। देहरादून में विभिन्न स्थानों से आये 150 से अधिक पेशेवर मीडिया कर्मियों ने साक्ष्य आधारित स्वास्थ्य पत्रकारिता पर आयोजित दो कार्यशालाओं में भाग लिया। यह कार्यशाला 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चली, इस कार्यशाला का आयोजन यूनिसेफ द्वारा किया गया।मीडिया कर्मियों के लिए जरूरी जांच परख से जुड़ी इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में भागीदारी […]
सीएम धामी व स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने भराड़ीसैंण में किया 11736 लाख रु की 28 योजनाओं का लोकार्पण
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में विधानसभा परिसर भराडीसैंण में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लगभग 11736 लाख रूपये की 28 योजनाओं का लोकार्पण एवं लगभग 4948 लाख की 22 […]
सीएम ने दिव्य प्रेम सेवा मिशन के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नौआबाद श्यामपुर, हरिद्वार में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सेवा प्रकल्पों के अंतर्गत बने डिवाइन कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज के प्रथम चरण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने भवन निर्माण […]



