उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। वहीं दूसरी ओर मां गंगा की भोगमूर्ति भी देवडोली के साथ अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा से ढोल-दमाऊ और स्थानीय परंपरा के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई है। मां गंगा के साथ 25 पुजारी और प्रशासन की टीम मौजूद है। 15 मई (शनिवार) को सुबह गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के अवसर पर मिथुन लग्न की शुभ बेला पर सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर 6 माह के लिए विधि-विधान के साथ खोल दिए जाएंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मां गंगा की शीतकालीन प्रवास मुखबा में विशेष पूजा-अर्चना कर फाफरे का भोग लगाया गया। उसके बाद मां गंगा की डोली कर्क लग्न में बैशाख द्वितीय में 11 बजकर 45 मिनट पर गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। मां गंगा की डोली शाम को भैरों घाटी पहुंची। जहां पर मां गंगा की डोली भैरों मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। प्रशासन की मौजूदगी में मां गंगा की डोली भी प्रदेश सरकार की एसओपी के अंतर्गत रवाना हुई। शनिवार सुबह मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम पहुंचेगी। जहां पर विधि-विधान के साथ गंगोत्री धाम के कपाट मिथुन लग्न में शुभ बेला पर 7 बजकर 31 मिनिट पर 6 महीनों के लिए खोल दिये जाएंगे। वहीं इस बार भी मुखबा सहित स्थानीय ग्रामीणों को निराश होना पड़ा। क्योंकि हर वर्ष मां गंगा को स्थानीय ग्रामीण बेटी की तरह 6 महीनों के लिए विदा करते हैं। लेकिन कोरोना के कारण ग्रामीणों ने घर से मां को प्रणाम कर विदा किया।
Related Articles
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की वित्त विभाग की समीक्षा, कहा-राजस्व हानि रोकने में किया जाए तकनीकि का प्रयोग
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के वित्तीय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने, आय के संसाधनों को बढ़ाने, राजस्व हानि रोकने के प्रयासों के साथ ही बजट के निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति हेतु कारगर प्रयासों की जरूरत बतायी है। राज्य से गरीबी, बेरोजगारी एवं पलायन से मुक्ति के लिये संतुलित एवं समावेशी विकास पर […]
वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे हैं लगातार प्रयास
उधम सिंह नगर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काफिला भारामल दर्शन के उपरांत जब पीलीभीत रोड से गुजर रहा था, तब मुख्यमंत्री सड़क किनारे भुट्टा भून रहे श्री महातम की ठेली के पास अचानक रुके। मुख्यमंत्री ने न केवल स्वयं भुट्टा भूना, बल्कि वहां पहले से भुट्टे की प्रतीक्षा कर रही एक वृद्ध महिला को […]
06 को विकासखंड जखोली व 08 अक्टूबर को अगस्त्यमुनि में आयोजित होगा सुरक्षा जवान पंजीयन एवं भर्ती शिविर
रुद्रप्रयाग: बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से मल्टीनेशनल सुरक्षा कंपनी एसआईएस द्वारा विकास खंड स्तर पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। 03 अक्टूबर को विकासखंड ऊखीमठ में जबकि 06 अक्टूबर को जखोली व 08 अक्टूबर को विकास खंड अगस्त्यमुनि में सुरक्षा जवान पंजीयन एवं भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा। […]



