देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हाॅकी टीम की खिलाङी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए दिये जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा हमें गर्व है कि टोक्यो ओलिंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन में उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया का शानदार योगदान रहा है। शीघ्र ही हमारे राज्य में एक नई एवं आकर्षक खेल नीति लागू की जाएगी। इस नीति में विशेष रूप से हमारे युवाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा का विकास करने हेतु उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान होगा। हमारा प्रयास होगा कि प्रदेश के कोने कोने में वंदना जैसी प्रतिभा के द्वीप प्रज्ज्वलित हों।पीएम ने उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया के खेल की प्रशंसा कीहरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया के खेल की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वंदना ने बहुत बढ़िया खेला। उन्होंने कहा कि हार से निराश नहीं होना। आपका पसीना देश की करोड़ों बेटियों के लिए प्ररेणा बन गया है। ओलंपिक में तीन जीत के बाद सेमीफाइनल खेलकर इतिहास रचने वाली महिला भारतीय टीम की पदक से चूक गई। शुक्रवार को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ कड़ी टक्कर के बीच टीम हार गई। हार के बाद खिलाड़ियों का पदक लाने का सपना भी टूट गया। खिलाड़ी मैदान में ही भावुक हो गए और रोने लग गए। कुछ घंटों बाद प्रधानमंत्री ने भारतीय टीम की कप्तान रानी रामपाल और कोच से बातचीत की। प्रधानमंत्री ने बेटियों का हौसाला बढ़ाया।उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया के खेल से भी प्रधानमंत्री प्रभावित हुए। बीते दिनों वंदना ने ओलंपिक में गोल की हैट्रिक कर इतिहास रचा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपका पसीना देश की करोड़ों बेटी की प्ररेणा बन गया है। निराश नहीं होना है। वंदना ने भी बहुत बढ़िया खेल खेला है, रोना नहीं। देश आज आप पर गर्व कर रहा है। बिल्कुल निराश नहीं होना है। कितने दशकों के बाद भारत की पहचान फिर से पुर्नजीवित हो रही है। इसमें आपकी मेहनत है।
Related Articles
उद्धव जी, कुबेर जी, आदि गुरू शंकराचार्य की गद्दी बदरीनाथ धाम पहुंची, कल खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
देहरादून। श्री उद्धव जी श्री कुबेर जी आदि गुरू शंकराचार्य की गद्दी श्री बदरीनाथ धाम के रावल सहित दोपहर में योग बदरी पांडुकेश्वर से श्री बदरीनाथ धाम पहुंची। कल रविवार 12 मई प्रातः 6 बजे खुलेंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 10 मई को खुल चुके तीन धामों श्री केदारनाथ, श्री श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री […]
फ्रंटफुट पर त्रिवेंद्र, कांग्रेस पर पलटवार
देहरादून। हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट से स्टे मिलने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अब फ्रंटफुट पर उतर आए हैं। हाईकोर्ट के फैसले को लेकर उनकी जीरो टॉलरेंस नीति पर सवाल उठाने वालों को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि पद संभालने के दिन भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का वादा किया था। पिछले […]
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, इलेक्ट्रीशियन पर गिरा सिलेंडर, सिर के उड़े चिथड़े
हल्द्वानी में सिंधी चौराहे के पास दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर दो मंजिले से गैस सिलिंडर गिरने से नीचे खड़े इलेक्ट्रीशियन की मौच हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। दिवाली से पहले घर का चिराग बुझने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। हल्द्वानी में सिंधी चौराहे […]



