देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हाॅकी टीम की खिलाङी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए दिये जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा हमें गर्व है कि टोक्यो ओलिंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन में उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया का शानदार योगदान रहा है। शीघ्र ही हमारे राज्य में एक नई एवं आकर्षक खेल नीति लागू की जाएगी। इस नीति में विशेष रूप से हमारे युवाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा का विकास करने हेतु उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान होगा। हमारा प्रयास होगा कि प्रदेश के कोने कोने में वंदना जैसी प्रतिभा के द्वीप प्रज्ज्वलित हों।पीएम ने उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया के खेल की प्रशंसा कीहरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया के खेल की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वंदना ने बहुत बढ़िया खेला। उन्होंने कहा कि हार से निराश नहीं होना। आपका पसीना देश की करोड़ों बेटियों के लिए प्ररेणा बन गया है। ओलंपिक में तीन जीत के बाद सेमीफाइनल खेलकर इतिहास रचने वाली महिला भारतीय टीम की पदक से चूक गई। शुक्रवार को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ कड़ी टक्कर के बीच टीम हार गई। हार के बाद खिलाड़ियों का पदक लाने का सपना भी टूट गया। खिलाड़ी मैदान में ही भावुक हो गए और रोने लग गए। कुछ घंटों बाद प्रधानमंत्री ने भारतीय टीम की कप्तान रानी रामपाल और कोच से बातचीत की। प्रधानमंत्री ने बेटियों का हौसाला बढ़ाया।उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया के खेल से भी प्रधानमंत्री प्रभावित हुए। बीते दिनों वंदना ने ओलंपिक में गोल की हैट्रिक कर इतिहास रचा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपका पसीना देश की करोड़ों बेटी की प्ररेणा बन गया है। निराश नहीं होना है। वंदना ने भी बहुत बढ़िया खेल खेला है, रोना नहीं। देश आज आप पर गर्व कर रहा है। बिल्कुल निराश नहीं होना है। कितने दशकों के बाद भारत की पहचान फिर से पुर्नजीवित हो रही है। इसमें आपकी मेहनत है।
Related Articles
बलोचिस्तान की निर्वासित प्रधानमंत्री पहुंची हरिद्वारगंगा घाट पर की पूजा, यूएन में पीएम मोदी से मांगा समर्थन
बलोचिस्तान की निर्वासित प्रधानमंत्री पहुंची हरिद्वारगंगा घाट पर की पूजा, यूएन में पीएम मोदी से मांगा समर्थन News Khabar Express July 29, 2023 खबर सुने बलूचिस्तान की निर्वासित सरकार की प्रधानमंत्री नायला कादरी बलोच ने महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी, डॉ. उदिता त्यागी और हिन्दू महासभा की नेता राजश्री चौधरी के साथ हरिद्वार पहुंचकर महादेव की पूजा […]
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के बंपर तबादले
उत्तराखंड में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को सचिव सीएम की जिम्मेदारी भी दी गई है. हरिश्चंद्र सेमवाल नए आबकारी आयुक्त होंगे. झरना कमठान को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा का जिम्मा दिया है. सोनिका के स्थान पर सविन बंसल को देहरादून का डीएम बनाया गया है. धीराज सिंह गर्ब्याल की […]
देहरादून सामूहिक दुष्कर्म के मामले में काउंसलर की मौजूदगी में दर्ज होंगे पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान, पुलिस ने जुटाई फुटेज
आईएसबीटी पर सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई किशोरी के नारी निकेतन में ही काउंसलर की मौजूदगी में मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए जाएंगे। पीड़िता की मानसिक हालत ठीक न होने के कारण पुलिस ने इस संबंध में मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया था। पुलिस ने घटना से संबंधित एक महत्वपूर्ण गवाह के बयान भी मजिस्ट्रेट के […]



