देहरादून। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बुधवार को सचिवालय में आगामी विधानसभा बजट सत्र तथा राज्यपाल के अभिभाषण की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। अपर मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी विधानसभा बजट सत्र के लिए उचित व्यवस्था करने तथा सभी विभागीय सचिवों को नियोजन, वित्त तथा विधायी विभागों को सम्पूर्ण जानकारी समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी विभागीय सचिवों को अपने विभागों में ओनरशिप स्प्रिट के साथ काम करने का आग्रह किया है। बैठक में सचिव डा. आर मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, डॉ राजेश कुमार सहित सभी विभागों के वरिष्ठ उच्चाधिकारी उपस्थित थे।
Related Articles
कैपिटल रेंजर्स को हरा रॉयल स्टार्स ने जीता खिताब
देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब की अजय गौतम मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रॉयल स्टार्स ने कैपिटल रेंजर्स को 55 रनों से हराकर अजय गौतम मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। रेसकोर्स स्थित पुलिस लाइन स्टेडियम में गुरुवार को रॉयल स्टार्स और कैपिटल रेंजर्स के बीच खिताबी मुकाबला खेला गया। कैपिटल रेंजर्स ने […]
भंडारी बाग में हुए हत्याकांड का खुलासा, वृद्धा की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। भंण्डारी बाग क्षेत्र मे वृद्ध महिला की गला रेतकर हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, हत्या के दिन पहने कपड़े, 1670 रूपये व एक पर्स बरामद किया गया है।डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि […]
मुख्यमंत्री धामी ने मैक्स अस्पताल, देहरादून में भर्ती पूर्व विधायक श्रीमती मुन्नी देवी शाह की कुशलक्षेम जानी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार, रात्रि को मैक्स अस्पताल, देहरादून में भर्ती पूर्व विधायक श्रीमती मुन्नी देवी शाह से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी ने श्रीमती मुन्नी देवी शाह से उनका कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक के परिजनों से भी बातचीत की और उनके जल्द स्वस्थ होने […]



