देहरादून। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने और यहां की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए लोगों को उत्तराखंड में ज्यादा से ज्यादा आने के लिए भारत सरकार की उड़ान योजना और राज्य सरकार के प्रयासों से प्रदेश में कई रूटों पर हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू की गई हैं। इसके साथ ही कई रूटों पर हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जानी जानी थी, लेकिन कोरोना संकट और सरकार की उदासीनता के चलते शुरू हुई हेली सेवाएं बंद हो गईं। कई रूटों पर चलने वाली सेवाएं संचालित भी नहीं हुईं। ऐसे में नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र भेजकर जल्द हेली सेवाएं शुरू करने की मांग की हैसांसद अजय भट्ट ने कहा है कि भारत सरकार की उड़ान योजना के अंतर्गत उत्तराखंड के कई मार्गों पर हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर के माध्यम से सेवाएं शुरू करने की घोषणा हुई थी। वर्तमान में अधिकतर सेवाएं या तो बंद हैं या संचालित नहीं की गई हैं। ऐसे में अजय भट्ट ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर कहा है कि हेली सेवा नहीं शुरू होने से उत्तराखंड के लोगों में नाराजगी और निराशा है। ऐसे में केंद्र सरकार को चाहिए कि उड़ान योजना के अंतर्गत इन हेली सेवाओं को शुरू किया जाए। जिससे उत्तराखंड के लोगों को फायदा हो सके और पर्यटन को बढ़ावा मिले।
Related Articles
धामी कैबिनेट ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए
देहरादून। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। इस दौरान सभी बेहद उत्साहित और भक्ति भाव में डूबे हुए नजर आए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में अपने सहयोगियों सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत, रेखा आर्य एवं राज्यसभा सांसद […]
नारायणा कोचिंग सेंटर देहरादून ने प्रतिभा खोज व छात्रवृत्ति परीक्षा की घोषणा की
देहरादून । उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित नारायणा कोचिंग सेंटर ने आईआईटी एनईईटी और फाउंडेशन अकादमी द्वारा स्कूली छात्रों के लिए प्रतिभा खोज और छात्रवृत्ति परीक्षा एंड सेट की घोषणा की है। नारायणा स्कॉलास्टिक एप्टिट्यूड टेस्ट का शुभारंभ, भारत के सातवीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों के लिए सबसे बड़ी प्रतिभा खोज […]
मुख्यमंत्री ने 400 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर सीमांत जनपद चमोली को दी बड़ी सौगात
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को गौचर में आयोजित ‘नंदा-गौरा’ महोत्सव में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि हमारी मातृशक्ति प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गए आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल’’ के मंत्र को धरातल पर उतारने का काम कर रही है। मातृशक्ति के सहयोग से ही हमारा राष्ट्र उन्नति के नए […]



