राष्ट्रीय राजमार्ग 507 के अंतर्गत कालसी/हरबर्टपुर से बड़कोट बैंड सेक्शन के 2-लेन में चौड़ीकरण के लिए सहर्ष स्वीकृति देने पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार प्रकट किया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखण्ड में सड़क निर्माण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश में कनेक्टिविटी के बेहतर होने से राज्य में विकास की रफ्तार को भी नई गति मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली-देहरादून के बीच एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा होने से यह सफर महज दो घंटे में पूरा हो सकेगा। कालसी/हरबर्टपुर से बड़कोट बैंड सेक्शन के 2-लेन में चौड़ीकरण होने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में काफी आसानी होगी।
Related Articles
बेहतर संवाद ही जीवन और प्रेम का मूलमंत्र
ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने भारत की मीडिया का आह्वान करते हुये कहा कि मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, इस समय लोगों को स्वस्थ रहने के लिये तथा अपनी इम्यूनिटी को बनाये रखने के लिये सकारात्मकता की नितांत आवश्यकता है इसलिये फेक न्यूज, भड़काऊ स्पीच, नकारात्मक सोच और डर […]
आपदा के दौरान मीडिया की होती है अहम भूमिका
देहरादून। सचिवालय परिसर स्थित आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबन्धन केन्द्र सभागार में शनिवार को आपदा प्रबंधन में मीडिया की भूमिका पर कार्यशाला आयोजित की गयी। इस अवसर पर अपर सचिव आपदा प्रबंधन आनन्द श्रीवास्तव ने कहा कि मीडिया की भूमिका आपदा के दौरान अत्यन्त महत्वपूर्ण हो जाती है। मीडिया तथा आपदा प्रबंधन तंत्र का समन्वय जरूरी […]
पंचायतों में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: महाराज
देहरादून। पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज द्वारा निदेशालय पंचायतीराज में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की गयी। पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज द्वारा पंचायतों में निर्मित किये जा रहे पंचायत भवनों में बिजली, पानी, इंटरनेट कनेक्टिविटी एवं इंडियन के साथ-साथ पश्चिमी शैली में शौचालय निर्मित करने के निर्देश दिए। साथ ही ऐसी […]



