देहरादून। लॉकडाउन की वजह से सरकारी नौकरी की पात्रता खो रहे अभ्यर्थियों के हित में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को अधिकतम आयु सीमा में छह माह की छूट देने का निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले से बड़ी तादाद में उन युवाओं को राहत मिल जायेगी जो लॉकडाउन के चलते ओवर ऐज हो गए थे।कोरोना महामारी को लेकर हुए देशव्यापी लॉकडाउन में अधिकांश गतिविधियां ठप रहीं। सरकारी नौकरियों में आवेदन के अवसर पर भी इस अवधि में युवाओं को नहीं मिल पाए। वहीं लॉकडाउन के दौरान हजारों की तादाद में युवा सरकारी नौकरियों में आवेदन के लिए निर्धारित अधिकतम आयुसीमा (42 वर्ष) भी पार कर गए। यदि लॉकडाउन नहीं होता तो उन युवाओं को भी आवेदन के अवसर मिल जाते। युवाओं के भविष्य को प्रभावित करने वाले इस मसले को सीएम त्रिवेंद्र रावत ने समझा और ओवरऐज हो चुके अभ्यर्थियों को बड़ी राहत पहुंचाई। अब सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने की अधिकतम आयुसीमा (42 वर्ष) में छह माह की छूट दी गई है। प्रदेशभर से हजारों की तादाद में युवा सोशल मीडिया पर भी इस उपकार के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार जता रहे हैं।
Related Articles
अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगाः सीएम पुष्कर सिंह धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी जयंती के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया। भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका […]
एमबीबीएस के छात्र ने छठी मंजिल से कूदकर दी जान
देहरादून। एम्स ऋषिकेश में एक एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र ने छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक 19 वर्षीय छात्र रजत राजस्थान का रहने वाला था। पुलिस मामले की जांच कर […]
विश्व पर्यावरण दिवसः उत्तराखण्ड की विलुप्तप्राय पक्षी प्रजातियां-एक अध्ययन
देहरादून । यूनाईटेड नेशन्स की पहल पर विश्व स्तर पर प्रति वर्ष 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के अन्तर्राष्ट्रªीय पक्षी वैज्ञानिक व पर्यावरणविद् डा0 दिनेश भट्ट ने बताया की उनकी शोध टीम हिमालय की पक्षी प्रजातियों एवं दूर देशों से आने वाली पक्षी प्रजातियों के बारे में इकोलोजिकल स्ट्डी […]



