देहरादून। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 7593 हो गई है। रविवार को कोरोना के 146 नए मरीज मिले। इसके साथ ही कुल 107 मरीज इलाज के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए जबकि तीन मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार रविवार को देहरादून में 51, हरिद्वार में 28, नैनीताल में 33, उत्तरकाशी में 12, यूएस नगर में 10, टिहरी में दो, रुद्रप्रयाग में दो, पौड़ी में दो, चमोली में पांच और अल्मोड़ा के एक मरीज में वायरस की पुष्टि हुई। हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक 77 साल के बुजुर्ग, जबकि दून अस्पताल में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। राज्य भर में 107 कोरोना के मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए जिससे अभी तक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4437 हो गई है। जबकि 3032 मरीज अभी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। रविवार से राज्यभर से 3083 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जबकि 3500 सैंपल की रिपोर्ट आई। राज्य में कोरोना मरीजों के डबल होने की दर 26 दिन, मरीजों का रिकवरी रेट 58 प्रतिशत जबकि संक्रमण दर 4.61 प्रतिशत है। राज्य में कोरेाना संक्रमण को रोकने के लिए कुल 330 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। देहरादून जिले में मरीजों की संख्या 1737, हरिद्वार में 1486, यूएस नगर में 1292 जबकि नैनीताल में 1232 पहुंच गई है।
Related Articles
अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस: उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रही है बाघों की संख्या
आज दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जा रहा है। दुनिया में लगभग 13 या 14 ही ऐसे देश है जहां बाघ की प्रजाति पाई जाती है, वहीं भारत में उत्तराखंड को बाघों की नर्सरी भी कहा जाता है। यहां हर साल बाघों की संख्या में इजाफा हो रहा है। उत्तराखंड में 2022 में […]
रक्षाबंधन के दिन बहनें उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा करेंगी, जीओ जारी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रक्षाबन्धन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जायेगी। इस संबंध में सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी द्वारा आदेश जारी किये गये हैं।
एचपीवी वैक्सीन से सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को कम करेंः डा. सुमिता प्रभाकर
देहरादून,। सर्वाइकल कैंसर दुनिया भर में महिलाओं में चौथा सबसे आम कैंसर है, जिसमें भारत एक चौथाई मामलों में योगदान देता है। देश में हर साल सर्वाइकल कैंसर के लगभग 1,22,844 मामले सामने आते हैं और वैश्विक कैंसर से होने वाली मौतों का एक तिहाई भारत का होता है। भारत में आंकड़ों से पता चलता […]



