पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से महज 10 किमी दूर मूनाकोट के जंगलों की आग धू धूकर आबादी तक पहुंच गई, इससे लोग दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने के काफी प्रयास किए लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। मजबूर होकर ग्रामीणों को फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी। फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया, इसके बाद ग्रामीणों ने राहत ली। आग लगने से वन संपदा को खासा नुकसान पहुंचा है। शनिवार सुबह मूनाकोट गांव के जंगलों में आग लग गई। देखते ही देखते आग आबादी वाले इलाकों में पहुंच गई। सुरक्षा को देखते हुए ग्रामीणों ने जंगल पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगी। जंगलों से उठती प्रचंड लपटों पर ग्रामीणों का बस नहीं चला। मजबूर होकर ग्राम प्रधान गोदावरी चंद ने फायर ब्रिगेड की मदद के लिए वन विभाग को सूचना दी। मौके पर फायर ब्रिगेड के साथ वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद वन विभाग और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। जब तक आग पर काबू पाया जा सका तब तक लाखों की वन संपदा जलकर खाक हो गई। मूनाकोट के जंगलों में आग लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड को टीम के साथ वहां भेजा गया। वन विभाग आग की घटनाओं से निपटने के लिए तत्परता से काम कर रहा है।
Related Articles
आयुष्मान योजना के तहत सभी अस्पतालों का भुगतान एक सप्ताह के अंदर किया जाएगाः सीएम
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को आई.एस.बी.टी देहरादून स्थित एक होटल में आयुष्मान भारत योजना के 3 वर्ष पूर्ण होने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित आरोग्य मंथन 3.0 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आयुष्मान योजना के तहत अच्छा कार्य कर रहे 12 अस्पतालों को सम्मानित भी […]
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्कूली बच्चों के साथ संवाद किया…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पौड़ी जिले के यमकेश्वर विकासखंड के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर का नव निर्माण, सौंदर्यीकरण कार्य एंव ग्राम पंचुर बारात घर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ संवाद किया एवं विद्यालय का अवलोकन भी […]
फॉरेस्ट फायर प्रोटेक्शन कार्यों के लिए वन पंचायतों का सुदृढ़ीकरण किया जाए: CS
देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड प्रतिकरात्मक वन रोपण निधि प्रबन्धन और योजना प्राधिकरण (उत्तराखण्ड कैम्पा) की संचालन समिति की बैठक आयोजित हुई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को फॉरेस्ट फायर पर विशेष ध्यान देते हुए प्रदेश को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की तर्ज पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा […]



