देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस सल्ट उपचुनाव के बाद डरी हुई है और अब उजूल् फिजूल बयानबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से अभी यह तय नहीं किया गया है कि मुख्यमंत्री कहाँ से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन पार्टी में एक दर्जन से अधिक विधायको की ओर से सीट को लेकर प्रस्ताव हैं। वहीं जिन सीटों को लेकर कांग्रेसी बयानबाजी कर रहे हैं उन सीटों पर भी कोई संकट नहीं है। यह सब चुनाव आयोग को तय करना है कि कब चुनाव होगा और भाजपा तो हर वक्त तैयार रहती है, क्योंकि उसके पास जनता का समर्थन है। पहले सल्ट को 2022 का सेमीफाइनल बताने वाली कांग्रेस चित्त् हो चुकी है और अब वह दिन में भी सपने देख रही है। भाजपा संगठन और सरकार फिलहाल कोरोना काल में महज जरुरतमन्दों की सेवा कार्यो में जुटे हैं और क्योंकि सल्ट उप चुनाव ने साफ कर दिया है कि जनता भाजपा के विकास के एजेंडे से खुश है और निश्चित रूप से 2022 में भाजपा पुनः प्रचंड बहुमत के साथ वापसी कर रही है।
Related Articles
कांस्टेबल स्व. प्रदीप कुमार की पत्नी दीपमाला को CM धामी ने सौंपा 50 लाख रु. का चेक
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांस्टेबल स्वर्गीय प्रदीप कुमार की पत्नी दीपमाला को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में 50 लाख रुपए का चेक सौंपा। यह चेक एचडीएफसी बैंक की ओर से कांस्टेबल स्वर्गीय प्रदीप कुमार की पत्नी को दिया गया। प्रदीप कुमार का वेतन अकाउंट एचडीएफसी बैंक में संचालित था, जबकि उनका कोई अंशदान भी […]
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, अगले पांच दिन ऐसे रहेगा मौसम
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में चल रही शीतलहर ने ठंड बढ़ा दी है। पिछले दिनों ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आई है और शीत लहर चल रही है। मैदानी क्षेत्रों में भी सुबह के समय उथला कोहरा छा रहा है। जिसकी वजह से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञान […]
राज्य में इन्सीडेंट रिस्पॉस सिस्टम को काफी मजबूत किया गयाः सीएम
देहरादून । राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि 04 मार्च से 10 मार्च तक सुरक्षा की दृष्टि से औद्योगिक दुर्घटनाओं और सड़क दुर्घटनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर वर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। 04 मार्च 1972 से प्रतिवर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जा […]



