देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हाॅकी टीम की खिलाङी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए दिये जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा हमें गर्व है कि टोक्यो ओलिंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन में उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया का शानदार योगदान रहा है। शीघ्र ही हमारे राज्य में एक नई एवं आकर्षक खेल नीति लागू की जाएगी। इस नीति में विशेष रूप से हमारे युवाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा का विकास करने हेतु उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान होगा। हमारा प्रयास होगा कि प्रदेश के कोने कोने में वंदना जैसी प्रतिभा के द्वीप प्रज्ज्वलित हों।पीएम ने उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया के खेल की प्रशंसा कीहरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया के खेल की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वंदना ने बहुत बढ़िया खेला। उन्होंने कहा कि हार से निराश नहीं होना। आपका पसीना देश की करोड़ों बेटियों के लिए प्ररेणा बन गया है। ओलंपिक में तीन जीत के बाद सेमीफाइनल खेलकर इतिहास रचने वाली महिला भारतीय टीम की पदक से चूक गई। शुक्रवार को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ कड़ी टक्कर के बीच टीम हार गई। हार के बाद खिलाड़ियों का पदक लाने का सपना भी टूट गया। खिलाड़ी मैदान में ही भावुक हो गए और रोने लग गए। कुछ घंटों बाद प्रधानमंत्री ने भारतीय टीम की कप्तान रानी रामपाल और कोच से बातचीत की। प्रधानमंत्री ने बेटियों का हौसाला बढ़ाया।उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया के खेल से भी प्रधानमंत्री प्रभावित हुए। बीते दिनों वंदना ने ओलंपिक में गोल की हैट्रिक कर इतिहास रचा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपका पसीना देश की करोड़ों बेटी की प्ररेणा बन गया है। निराश नहीं होना है। वंदना ने भी बहुत बढ़िया खेल खेला है, रोना नहीं। देश आज आप पर गर्व कर रहा है। बिल्कुल निराश नहीं होना है। कितने दशकों के बाद भारत की पहचान फिर से पुर्नजीवित हो रही है। इसमें आपकी मेहनत है।
Related Articles
देहरादून सामूहिक दुष्कर्म के मामले में काउंसलर की मौजूदगी में दर्ज होंगे पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान, पुलिस ने जुटाई फुटेज
आईएसबीटी पर सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई किशोरी के नारी निकेतन में ही काउंसलर की मौजूदगी में मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए जाएंगे। पीड़िता की मानसिक हालत ठीक न होने के कारण पुलिस ने इस संबंध में मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया था। पुलिस ने घटना से संबंधित एक महत्वपूर्ण गवाह के बयान भी मजिस्ट्रेट के […]
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को मिला सेवा विस्तार, आदेश जारी, 31 मार्च तक रहेगा कार्यकाल
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को छह महीने का सेवा विस्तार मिल गया है। 30 सितंबर को उनका छह महीने का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। सियासी हलकों से लेकर सत्ता गलियारों में रतूड़ी को फिर सेवा विस्तार देने की चर्चाएं पहले से ही थी। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज राज्यपाल से भी मुलाकात की। रधा रतूड़ी […]
सूबे के नए मुख्यमंत्री की दौड़ में ये पांच नाम चल रहे सबसे आगे
देहरादून। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री की दौड़ में पांच नाम सबसे आगे चल रहे हैं, जिनमें राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. धन सिंह रावत के अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक का नाम चर्चा में है। हालांकि, सूत्र भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व राज्यसभा सदस्य […]


