देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 15 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। 17 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या भी घटकर 310 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को 16356 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सात जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, चमोली, हरिद्वार और पौड़ी में एक-एक, देहरादून में आठ, नैनीताल और पिथौरागढ़ में दो-दो संक्रमित मरीज मिले हैं।प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342786 हो गई है। इनमें से 329047 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7377 लोगों की जान जा चुकी है।
Related Articles
बाइक रैली आयोजित कर दिया पर्यावरण बचाओ का संदेश
देहरादून। कावासाकी देहरादून एवं तमतारा कैफे की ओर से पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह बाइक रैली कावासाकी माजरा से शुरू होकर रेलवे स्टेशन, घंटाघर, राजपुर रोड, ओल्ड मसूरी रोड होते हुए राजपुर रोड के तमतारा कैफे तक आयोजित की गई। इस बाइक रैली में कावासाकी के 650 सीसी […]
उत्तराखंड में भाजपा को आम बजट की बूस्टर डोज
देहरादून। ‘डबल इंजन’ पर सवार हो पांचवीं विधानसभा के चुनावी रण को जीतने के लिए मैदान में डटी भाजपा को आम बजट से बूस्टर डोज भी मिल गई है। बजट में हुए प्रविधानों और इनसे उत्तराखंड को मिलने वाले लाभ को पार्टी चुनाव में भुनाने से पीछे नहीं रहेगी। इसका खाका खींच लिया गया है। […]
पुष्कर सिंह धामी को उनकी छात्र राजनीति के दिनों से ही जानता हूं: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
पौड़ी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि किसी भी देश या राज्य की नियति का फैसला, वहां की सरकार की नियत से तय होता है। पुष्कर सिंह धामी ने बिल्कुल सही नारा दिया है कि सरकार का दृढ़ इरादा, बातें कम काम ज्यादा। बातें कम होनी चाहिए लेकिन काम ज्यादा होना चाहिए। पुष्कर सिंह धामी […]


