देहरादून, देहरादून जनपद में बाल विवाह के खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज हुई है। मामला जनपद देहरादून के गुमानीवाला, ऋषिकेश का है। महिला सशक्तिकरण एवम् बाल विकास विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस विभाग की सतर्कता के चलते एक बाल विवाह के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए, पुलिस के द्वारा एफ आई आर दर्ज की गयी. इस बाल विवाह के मामले में मनसा देवी मंदिर के पुजारी के द्वारा भी अहम् भूमिका निभाई गयी, यदि समाज का हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी को समझे तो बाल विवाह को रोका जा सकता है, पुजारी के द्वारा बालिका की उम्र कम होने के कारण शादी करने से इंकार कर दिया गया। बालिका के अनुसार, पुजारी के मना करने के पश्चात भी बालिका के गले में हस्तिनापुर, मेरठ के निवासी कपिल के द्वारा जबरदस्ती फूलों की माला डाल दी गई और अपने सहयोगियों के साथ ऑल्टो कार रजिस्ट्रेशन नंबर UP15DM2101 में बैठकर मेरठ ले जा रहा था, बाल विवाह की सूचना श्रीमती रेखा कोठियाल, पत्नी श्री बल्लू राम ने पुलिस को दी, कि उनकी भतीजी की माँ ही, बालिका का बाल विवाह करवा रही है. जिस पर श्यामपुर पुलिस चौकी के पुलिस वाले रेखा से साथ मंदिर पहुंचे. जहाँ पर महिला सशक्तिकरण विभाग से सुपरवाईजर और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम के सदस्य भी पहुचे. पुजारी जी के द्वारा जानकारी दी गयी की गयी आरोपी बालिका को लेकर निकल गए है. , जिसके पश्चात् पुलिस द्वारा चेकिंग की गयी जिस पर सभी आरोपियों को श्यामपुर फाटक के पास पकड़ लिया गया. और उनके खिलाफ बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत, सेक्शन 9 और 11 के तहत केस दर्ज किया गया. सभी आरोपियों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
Related Articles
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने की ऊर्जा विभाग की समीक्षा
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग की समीक्षा की। उन्होंने ऊर्जा निगमों में कार्यों की गुणवत्ता एवं सुधारों के प्रति ध्यान देने के साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाये जाने के लिये सामूहिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा […]
लायंस क्लब इंटरनेशनल ने दुनिया का सबसे बड़ा ई-वेस्ट ड्राइव लॉन्च किया
देहरादून। अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए, लायंस क्लब इंटरनेशनल ने आज हिंदुस्तान ई-वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड (एचईडब्लू) के साथ ‘डंप एंड डोनेट’ नामक दुनिया के सबसे बड़े ई-कचरा संग्रह अभियान की शुरुआत की घोषणा की है। इस अभियान के लिए लायंस क्लब ने एचईडब्लू, प्राइमस पार्टनर्स और नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स एलायंस (एनआईएसए) […]
स्वास्थ्य मंत्री ने किया मेडिकल यूनिवर्सिटी के कार्यों का निरीक्षण
देहरादून। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय सेलाकुई देहरादून का निरीक्षण कर समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने माह नवम्बर तक विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित करने, लम्बे समय से रिक्त चल रहे शिक्षणेत्तर कार्मिकों के पदों को स्थाई नियुक्ति होने […]



