देहरादून। उत्तराखंड विधानमंडल दल का नेता चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेरी सरकार प्रदेश के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक भी अपने सेवाएं पहुंचाएगी। कहा कि जिस तरह मेरी मां ने मुझे जन्म दिया, वैसे ही मेरी पार्टी ने भी मुझे अपने आंचल की छांव देने का काम किया है।एक सामान्य कार्यकर्ता का विकास कैसे हो सकता है, मैं उसका जीवंत उदाहरण हूं। न तो मेरी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि रही है और न ही राजनीतिक परिवार। पार्टी की नीतियों ने ही मुझे आज यहां तक पहुंचाया है, जिसके लिए मैं सभी का आभारी हूं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधानमंडल दल के मुखिया चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी मीडिया से रूबरू हुए। सबसे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया। इसके बाद प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं, विधायकों का भी शुक्रिया अदा किया।
Related Articles
जोशीमठ के भूधंसाव प्रभावित छात्रों को निःशुल्क उच्च शिक्षा व व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करेेेगा संस्थान
देहरादून। देहरादून में स्थित सीआईएमएस और यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ने अपने सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए संस्थान के शैक्षिक परिषद की बैठक में जोशीमठ भूधंसाव से प्रभावित छात्र-छात्राओं को निःशुल्क उच्च शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने का फैसला लिया है। गणत्रंत दिवस से पूर्व उत्तराखंड के चमोली जनपद स्थित जोशीमठ […]
पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
देहरादून। “जनपद में समग्र, समावेशी, सुरक्षित” मतदान सम्पन्न कराये जाने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार के दिशा-निर्देशन में निर्वाचन की सभी गतिविधियां सम्पादित की जा रही है। इसी क्रम में आज पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों का दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार […]
उत्तराखंड बड़े पैमाने पर काटे जा रहे हैं जंगल
उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर जंगल काटे जा रहे हैं। चकराता में करीब तीन साल से संरक्षित प्रजाति के देवदार और कैल जैसे हरे पेड़ काटे जा रहे थे, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। हर रोज सैकड़ों स्लीपर बरामद हो रहे हैंै, लेकिन वन विभाग पूरे मामले में लीपापोती में जुटा है। उधर, […]



