देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जॉलीग्रांट अस्पताल पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने गांववासी जी के परिवारजनों को ढांढस बांधते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने सरकारी या गैर सरकारी सभी तरह की मदद मिलने पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे लिए उनका मार्गदर्शन बने रहना बेहद आवश्यक है। उन्होंने इलाज कर रहे चिकित्सकों से भी उनकी सेहत को लेकर विस्तार से जानकारी ली और अस्पताल प्रशासन से उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए सभी जरूरी व्यवस्था करने को कहा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ मौजूद पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने भी उनका हालचाल जाना।
Related Articles
मौसमी इन्फ्लुएंजा की रोकथाम को स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों को लेकर अपर सचिव स्वास्थ्य ने ली अहम बैठक
देहरादून। प्रदेश में मौसमी इन्फ्लुएंजा के नियंत्रण एवं रोकथाम की तैयारियों की जनपद स्तरीय समीक्षा अपर सचिव स्वास्थ्य अमनदीप कौर द्वारा वर्चुअल बैठक के माध्यम से ली गई। बैठक में इन्फ्लूएंजा के संक्रमण को फैलने से रोकने की तैयारियों पर चर्चा की गई। अपर सचिव द्वारा इन्फ्लूएंजा वायरस के मद्देनजर सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारी […]
उत्तराखंड में 293 करोड़ की विधायक निधि खर्च होेनी शेेष, -1 विधायक की आधी तथा 1 विधायक की 90 प्रतिशत विधायक निधि खर्च
देहरादून। उत्तराखंड केे वर्तमान विधायकों को 2017 से सितम्बर 2021 तक कुल 1256.50 करोड़ रूपयेे की विधायक निधि उपलब्ध हुुई जबकि उसमें सेे सितम्बर 2021 तक केवल 77 प्र्रतिशत 963.40 करोड़़ की विधायक निधि ही खर्च होे सकी। 23 प्र्रतिशत 293.10 करोेड़ की विधायक निधि खर्च होेनेे को शेष हैै। सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन […]
उपजिलाधिकारियों को दिए चिकित्सालयों एवं आक्सीजन डीलर्स का निरीक्षण करने के निर्देश
देहरादून। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गाईडलाईन का कड़ाई से पालन करवाने के साथ ही कोविड किट वितरित करने, आवश्यकतानुसार कोविड किट की मांग करने, तथा क्षेत्र में अवस्थित चिकित्सालयों एवं आक्सीजन डीलर्स का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद में आक्सीजन सिलेण्डर, […]



