देहरादून। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 7593 हो गई है। रविवार को कोरोना के 146 नए मरीज मिले। इसके साथ ही कुल 107 मरीज इलाज के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए जबकि तीन मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार रविवार को देहरादून में 51, हरिद्वार में 28, नैनीताल में 33, उत्तरकाशी में 12, यूएस नगर में 10, टिहरी में दो, रुद्रप्रयाग में दो, पौड़ी में दो, चमोली में पांच और अल्मोड़ा के एक मरीज में वायरस की पुष्टि हुई। हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक 77 साल के बुजुर्ग, जबकि दून अस्पताल में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। राज्य भर में 107 कोरोना के मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए जिससे अभी तक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4437 हो गई है। जबकि 3032 मरीज अभी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। रविवार से राज्यभर से 3083 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जबकि 3500 सैंपल की रिपोर्ट आई। राज्य में कोरोना मरीजों के डबल होने की दर 26 दिन, मरीजों का रिकवरी रेट 58 प्रतिशत जबकि संक्रमण दर 4.61 प्रतिशत है। राज्य में कोरेाना संक्रमण को रोकने के लिए कुल 330 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। देहरादून जिले में मरीजों की संख्या 1737, हरिद्वार में 1486, यूएस नगर में 1292 जबकि नैनीताल में 1232 पहुंच गई है।
Related Articles
डीआरडीओ में साइंटिस्ट बनने का मौका, निकली नई भर्ती
डीआरडीओ में सरकारी नौकरी पाने का सपना है और किसी अच्छे मौके की तलाश में है, तो आपके लिए नई भर्ती आ गई है। जी हां, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने साइंटिस्ट ‘बी’, साइंटिस्ट/इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए रिक्रूटमेंट और एसेट सेंटर (RAC) द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। […]
उत्तराखंड मौसम: येलो अलर्ट के बाद देहरादून में भारी बारिश
उत्तराखंड में सोमवार कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई मौसम ने बदली करवट और राजधानी देहरादून में भी मंगलवार की सुबह बारिश के साथ हुई। वहीं, कई जिलों में बादल छाए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी देहरादून के अलावा हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, उधमसिंहनगर, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में तेज बौछार और गर्जना के […]
एसजेवीएन ने बिहार में 200 मेगावाट सौर परियोजना के लिए आशय पत्र प्राप्त किया
देहरादून । बिहार रिन्यूएबल एनर्जी डेवल्पमेंट एजेंसी (बीआरईडीए) ने सार्वजनिक उपक्रम एसजेवीएन की बिहार राज्य में क्रियान्वित की जा रही ग्रिड से जुड़ी सौर ऊर्जा परियोजना से 3.11 रुपये प्रति प्रति यूनिट के डिस्कवर्ड टैरिफ के आधार पर 200 मेगावाट बिजली क्रय करने करने के लिए आशय पत्र जारी किया हैस बिहार विद्युत विनियामक आयोग […]



