राष्ट्रीय राजमार्ग 507 के अंतर्गत कालसी/हरबर्टपुर से बड़कोट बैंड सेक्शन के 2-लेन में चौड़ीकरण के लिए सहर्ष स्वीकृति देने पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार प्रकट किया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखण्ड में सड़क निर्माण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश में कनेक्टिविटी के बेहतर होने से राज्य में विकास की रफ्तार को भी नई गति मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली-देहरादून के बीच एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा होने से यह सफर महज दो घंटे में पूरा हो सकेगा। कालसी/हरबर्टपुर से बड़कोट बैंड सेक्शन के 2-लेन में चौड़ीकरण होने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में काफी आसानी होगी।
Related Articles
पलायन और बेरोजगारी की समस्याओं को लेकर करेंगे संघर्षः सेठपाल सिंह
देहरादून। उत्तराखंड राज्य में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले ने अपनी सक्रियता को बढ़ाने तथा पलायन एवं बेरोजगारी जैसी ज्वलंत समस्याओं को उठाकर उनको दूर करने के साथ ही समाधान के लिए संघर्ष करने का बड़ा ऐलान किया है। पार्टी के उत्तराखंड राज्य के प्रदेश अध्यक्ष सेठ पाल सिंह ने आज यहां किशन नगर चैक […]
बाबा श्री विश्वनाथ जगदीशिला डोली की 25वीं रथ यात्रा 16 मई से होगी शुरु, 31 दिनों तक करेगी प्रदेश का भ्रमण
देहरादून,। बाबा श्री विश्वनाथ जगदीशिला डोली की 25वीं रथ यात्रा 16 मई को गंगा दशहरे के दिन शुरु होगी, जो कि 16 जून तक चलेगी। यह 31 दिवसीय डोली यात्रा सम्पूर्ण उत्तराखण्ड का भ्रमण करेगी। 25वीं यात्रा होने पर इस बार समिति और भक्तजन इसे रजत जयन्ती वर्ष के रूप में मनाने जा रहे हैं। […]
जमीनी जुड़ाव ही होती है एक जननेता की असली ताकत
पौड़ी। राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगांव। यही उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत के अपने गांव का स्कूल है। गत दिवस क्षेत्र भ्रमण के दौरान शिक्षा मंत्री पहले इसी स्कूल में गए और फिर शुरू हुई गांव की मिठास, अपनापन, खेत खलियानों की रंगत, बड़े बजुर्गों की ओर से मिलने वाले शुभाषीशांेे का अनमोल […]

