देहरादून। उत्तराखंड की टिहरी लोकसभा सीट पर भी बीजेपी ने जीत दर्ज की है। टिहरी लोकसभा सीट पर हुए त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह ने जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ माला राज्यलक्ष्मी शाह ने अपने विजय रथ को जारी रखा है। टिहरी लोकसभा सीट पर माला राज्यलक्ष्मी शाह ने कांग्रेस के जोत सिंह गुनसोला को हराया। इस सीट पर निर्दलीय बॉबी पंवार भी टक्कर में थे। टिहरी सीट पर हुये रोचक मुकाबले में आखिर एक बार फिर से माला राज्यलक्ष्मी शाह ने खुद को साबित किया। बता देंमाला राज्यलक्ष्मी शाह राजशाही परिवार से आती हैं। वे टिहरी राजघराने की बहू हैं। माला राज्य लक्ष्मी शाह कद्दावर नेता मानवेन्द्र शाह की बहू हैं। ण्राजा मानवेन्द्र शाह 9 बार सांसद रहे। संभवत सबसे लंबे समय तक सांसद रहे। माला राज्य लक्ष्मी उत्तराखंड की पहली महिला सांसद हैं। 2012 में अपने सांसद ससुर मानवेन्द्र शाह के निधन के बाद पहली दफा उपचुनाव में जीती थी। पहली बार उन्होंने उप चुनाव में विजय बहुगुणा के पुत्र साकेत बहुगुणा को हराया। माला राज्य लक्ष्मी शाह 2012 से लगतार 3 बार की सांसद हैं ।
Related Articles
हल्द्वानी में 1 मार्च से 10 मार्च तक सरस आजीविका मेला का होगा आयोजन…
नैनीताल: हल्द्वानी में 1 मार्च से 10 मार्च तक सरस आजीविका मेला-2024-25 का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही है। गुरुवार को इस मेले की तैयारियों का जायजा मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने लिया। इस दौरान उन्होंने विकास विभाग के साथ ही पुलिस और […]
मुख्य सचिव ओमप्रकाश भी कोरोना संक्रमित पाए गए, नौकरशाहों में मची खलबली
देहरादून। मुख्य सचिव ओमप्रकाश भी कोरोना संक्रमित पाए गए। वे होम आईसोलेशन में चले गए हैं। उधर, अन्य नौकरशाहों में इससे खलबली मच गई है। गुरुवार को कई अपना कोरोना टेस्ट कराएंगे। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बुधवार सुबह जांच कराई, शाम को उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उन्होंने पिछले दो-तीन के भीतर संपर्क में आए […]
काँग्रेस ने किया दावा, उत्तराखंड में सरकार बनी तो गैस सिलेंडर के दाम नहीं होंगे 500 के पार
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों प्रदेश में सियासी माहौल गरमाया हुआ है। सभी राजनीतिक दल अपने-अपने दावे पेश कर चुनावी जंग में फतह हासिल करने की जुगत में लगे हैं। इसी बीच काँग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड की जनता को बड़ी राहत देने का वादा किया है। काँग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड की जनता […]



