हल्द्वानी। महान देशभक्त प्रखर राष्ट्रवादी डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, ग्रामीण मंडल पश्चिम हल्द्वानी के पदाधिकारियों ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही बड़ी मुखानी पीलीकोठीके बूथ संख्या 100 और 101 में वृक्षारोपण किया। साथ ही कोरोना महामारी से बचाव हेतु जनजागरण अभियान तहत रामपुर रोड़ ट्रासपोर्टनगर के पास आटो रिक्शा, बसों, गाड़ियों आदि में पोस्टर वह स्टिकर चिपकाकर जनजागरण किया। शक्ति केंद्र मानपुर पश्चिम, छडायल, निलियम कालोनी तथा डहरिया में भी वृक्षारोपण किया गाया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, मनोज पाठक, जिला मंत्री प्रताप बोरा, हरीश नेगी, कैलाश भट्ट, पार्षद राजेन्द्र नेगी, पार्षद चन्दप्रकाश काण्डपाल, पार्षद प्रमोद तौलिया, पार्षद अमित विष्ट, पार्षद प्रमोद पन्त व बूथ के अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडे, राजकुमार नेगी, मण्डल मंत्री देवकी नंदन जोशी एवं मंडल महामंत्री कमल पांडे एवं सुरेश गौड आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related Articles
मुख्यमंत्री ने पुनः माणा हिमस्खलन की घटना का देर रात राज्य आपदा परिचालन केन्द्र पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले के माणा गांव के पास हुए हिमस्खलन की जानकारी लेते हुए राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को देर रात राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, आईटी पार्क पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की और रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। […]
मानस स्टडीज ने अपने 25 सालों के सफर में देश को दिए अनगिनत होनहार ऑफिसर एवं नागरिक: मनीष सहगल
देहरादून, स्टडीज ने अपने संस्था के 25 साल पूरे होने पर आज रजत जयंती मनाई। यह समारोह मानस स्टडीज के मुख्य कार्यालय कौलागढ़ रोड देहरादून में मनाई गई। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक मनीष सहगल द्वारा संस्था के छात्र -छात्राओं के साथ-साथ कर्मचारियों एवं मीडिया कर्मियों को संबोधित किया गया। मनीष सहगल ने अपने […]
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण की जाएं: सीएम पुष्कर धामी
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन की तैयारियों के सबंध में सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि इन्वेस्टर्स समिट की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण की जाएं। उत्तराखण्ड में नवम्बर/दिसम्बर 2023 में होने वाले इस इन्वेस्टर्स समिट के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी […]



