उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। वहीं दूसरी ओर मां गंगा की भोगमूर्ति भी देवडोली के साथ अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा से ढोल-दमाऊ और स्थानीय परंपरा के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई है। मां गंगा के साथ 25 पुजारी और प्रशासन की टीम मौजूद है। 15 मई (शनिवार) को सुबह गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के अवसर पर मिथुन लग्न की शुभ बेला पर सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर 6 माह के लिए विधि-विधान के साथ खोल दिए जाएंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मां गंगा की शीतकालीन प्रवास मुखबा में विशेष पूजा-अर्चना कर फाफरे का भोग लगाया गया। उसके बाद मां गंगा की डोली कर्क लग्न में बैशाख द्वितीय में 11 बजकर 45 मिनट पर गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। मां गंगा की डोली शाम को भैरों घाटी पहुंची। जहां पर मां गंगा की डोली भैरों मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। प्रशासन की मौजूदगी में मां गंगा की डोली भी प्रदेश सरकार की एसओपी के अंतर्गत रवाना हुई। शनिवार सुबह मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम पहुंचेगी। जहां पर विधि-विधान के साथ गंगोत्री धाम के कपाट मिथुन लग्न में शुभ बेला पर 7 बजकर 31 मिनिट पर 6 महीनों के लिए खोल दिये जाएंगे। वहीं इस बार भी मुखबा सहित स्थानीय ग्रामीणों को निराश होना पड़ा। क्योंकि हर वर्ष मां गंगा को स्थानीय ग्रामीण बेटी की तरह 6 महीनों के लिए विदा करते हैं। लेकिन कोरोना के कारण ग्रामीणों ने घर से मां को प्रणाम कर विदा किया।
Related Articles
गुरूवार को खेले जाएंगे बॉक्सिंग के सेमी फाइनल मुकाबले…
आज छठवें दिन बुधवार को 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत पिथौरागढ़ के हरि सिंह थापा स्पोट्र्स कालेज लेलू में चल रही बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पुरूष 14 एवं महिला वर्ग 12 में क्वार्टर फाइनल विभिन्न वेट भार खिलाड़ियों द्वारा मुकाबले खेले गये। 38 वें राष्ट्रीय खेलों में बॉक्सिंग प्रतियोगिता के छठवें दिन का शुभारंभ जिलाधिकारी विनोद […]
मुख्यमंत्री ने एम्स में भर्ती सारकोट की माहेश्वरी के उपचार के सम्बन्ध में जानकारी ली…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर चमोली के सारकोट गांव निवासी महेश्वरी देवी का उपचार किया जा रहा है। जिसे लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी संदीप तिवारी से उनके उपचार के साथ ही अन्य सुविधाओं के विषय में विस्तृत जानकारी ली। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट निवासी महेश्वरी […]
राष्ट्रीय खेल में पहली बार शामिल हुआ बीच कबड्डी, खिलाड़ियों में खुशी…
राष्ट्रीय खेल में पहली बार बीच कबड्डी को शामिल किया गया है, जिससे खिलाड़ियों में उत्साह देखा गया। उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित शिवपुरी में गंगा तट पर आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल के तहत बीच कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ कल 9 फरवरी हुआ। खिलाड़ियों ने इस ऐतिहासिक निर्णय का श्रेय उत्तराखंड बीच कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष […]



