देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हाॅकी टीम की खिलाङी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए दिये जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा हमें गर्व है कि टोक्यो ओलिंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन में उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया का शानदार योगदान रहा है। शीघ्र ही हमारे राज्य में एक नई एवं आकर्षक खेल नीति लागू की जाएगी। इस नीति में विशेष रूप से हमारे युवाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा का विकास करने हेतु उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान होगा। हमारा प्रयास होगा कि प्रदेश के कोने कोने में वंदना जैसी प्रतिभा के द्वीप प्रज्ज्वलित हों।पीएम ने उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया के खेल की प्रशंसा कीहरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया के खेल की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वंदना ने बहुत बढ़िया खेला। उन्होंने कहा कि हार से निराश नहीं होना। आपका पसीना देश की करोड़ों बेटियों के लिए प्ररेणा बन गया है। ओलंपिक में तीन जीत के बाद सेमीफाइनल खेलकर इतिहास रचने वाली महिला भारतीय टीम की पदक से चूक गई। शुक्रवार को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ कड़ी टक्कर के बीच टीम हार गई। हार के बाद खिलाड़ियों का पदक लाने का सपना भी टूट गया। खिलाड़ी मैदान में ही भावुक हो गए और रोने लग गए। कुछ घंटों बाद प्रधानमंत्री ने भारतीय टीम की कप्तान रानी रामपाल और कोच से बातचीत की। प्रधानमंत्री ने बेटियों का हौसाला बढ़ाया।उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया के खेल से भी प्रधानमंत्री प्रभावित हुए। बीते दिनों वंदना ने ओलंपिक में गोल की हैट्रिक कर इतिहास रचा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपका पसीना देश की करोड़ों बेटी की प्ररेणा बन गया है। निराश नहीं होना है। वंदना ने भी बहुत बढ़िया खेल खेला है, रोना नहीं। देश आज आप पर गर्व कर रहा है। बिल्कुल निराश नहीं होना है। कितने दशकों के बाद भारत की पहचान फिर से पुर्नजीवित हो रही है। इसमें आपकी मेहनत है।
Related Articles
स्पीकर अग्रवाल ने किया 3 करोड़ 66 लाख 23 हजार रु की पेयजल योजना का शिलान्यास
ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कृष्णानगर कॉलोनी में लंबे समय से पेयजल की समस्या का अब निदान हो गया है, उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज कृष्णनगर कॉलोनी में 3 करोड़ 66 लाख 23 हजार रुपये की लागत से कृष्णा नगर पेयजल योजना का शिलान्यास विधिवत पूजा अर्चना के संग किया। […]
उद्धव जी, कुबेर जी, आदि गुरू शंकराचार्य की गद्दी बदरीनाथ धाम पहुंची, कल खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
देहरादून। श्री उद्धव जी श्री कुबेर जी आदि गुरू शंकराचार्य की गद्दी श्री बदरीनाथ धाम के रावल सहित दोपहर में योग बदरी पांडुकेश्वर से श्री बदरीनाथ धाम पहुंची। कल रविवार 12 मई प्रातः 6 बजे खुलेंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 10 मई को खुल चुके तीन धामों श्री केदारनाथ, श्री श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री […]
देशभर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने संपूर्ण जगत के पालनहार भगवान श्री कृष्ण की सभी पर सदैव कृपा बनाए रखने की कामना की है। बता दें कि भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हर साल श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई […]


