देहरादून। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बुधवार को सचिवालय में आगामी विधानसभा बजट सत्र तथा राज्यपाल के अभिभाषण की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। अपर मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी विधानसभा बजट सत्र के लिए उचित व्यवस्था करने तथा सभी विभागीय सचिवों को नियोजन, वित्त तथा विधायी विभागों को सम्पूर्ण जानकारी समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी विभागीय सचिवों को अपने विभागों में ओनरशिप स्प्रिट के साथ काम करने का आग्रह किया है। बैठक में सचिव डा. आर मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, डॉ राजेश कुमार सहित सभी विभागों के वरिष्ठ उच्चाधिकारी उपस्थित थे।
Related Articles
बागेश्वर में आत्मनिर्भरता की नई उड़ान – महिलाओं ने शुरू किया ए–4 शीट निर्माण
बागेश्वर: उत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूएसआरएलएम) के तहत बागेश्वर में महिला सशक्तिकरण और पलायन रोकथाम की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी ने मंगलवार को ए–4 शीट बनाने वाली मशीन का शुभारंभ किया। सीडीओ ने कहा कि इस पहल से महिलाओं को सीधा रोजगार मिलेगा और विभागीय कार्यालयों […]
महानिदेशक शिक्षा ने विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता, बच्चों के साथ किया भोजन
देहरादून। महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड बंशीधर तिवारी नेराजधानी के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिन स्कूलों में खामियां पाई गयी वहां शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। स्कूलों में शिक्षक और छात्रों की संख्या लगभग पूर्ण पाऐ जाने पर उन्होंने खुशी जाहिर की। राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज […]
अभिनेता पीयूष मिश्रा की शायरी ने तुलाज के छात्रों को किया मंत्रमुग्ध
देहरादून। तुलाज इंस्टीट्यूट ने कॉलेज परिसर में प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, गीतकार, नाटककार, संगीतकार और पटकथा लेखक पीयूष मिश्रा के साथ एक टॉक शो की मेजबानी की। कार्यक्रम की शुरुआत अभिनेता पीयूष मिश्रा, तुलाज़ ग्रुप के अध्यक्ष सुनील कुमार जैन, तुलाज़ ग्रुप के उपाध्यक्ष रौनक जैन, प्रौद्योगिकी के उपाध्यक्ष डॉ. राघव गर्ग, डीन डॉ. निशांत सक्सेना, […]



