देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस सल्ट उपचुनाव के बाद डरी हुई है और अब उजूल् फिजूल बयानबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से अभी यह तय नहीं किया गया है कि मुख्यमंत्री कहाँ से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन पार्टी में एक दर्जन से अधिक विधायको की ओर से सीट को लेकर प्रस्ताव हैं। वहीं जिन सीटों को लेकर कांग्रेसी बयानबाजी कर रहे हैं उन सीटों पर भी कोई संकट नहीं है। यह सब चुनाव आयोग को तय करना है कि कब चुनाव होगा और भाजपा तो हर वक्त तैयार रहती है, क्योंकि उसके पास जनता का समर्थन है। पहले सल्ट को 2022 का सेमीफाइनल बताने वाली कांग्रेस चित्त् हो चुकी है और अब वह दिन में भी सपने देख रही है। भाजपा संगठन और सरकार फिलहाल कोरोना काल में महज जरुरतमन्दों की सेवा कार्यो में जुटे हैं और क्योंकि सल्ट उप चुनाव ने साफ कर दिया है कि जनता भाजपा के विकास के एजेंडे से खुश है और निश्चित रूप से 2022 में भाजपा पुनः प्रचंड बहुमत के साथ वापसी कर रही है।
Related Articles
दिव्यांगजन शिविर में 78 लोगों ने उठाया लाभ, दो दिवसीय शिविर का DGP ने किया शुभारंभ
देहरादून। उद्धार, नागपुर, महाराष्ट्र की एक सामाजिक संस्था, उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति व उत्तरांचल प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में प्रेस क्लब में दो दिवसीय निःशुल्क दिव्यांगजन हेतु कृत्रिम अंग फिटमेंट एवं वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रेस क्लब सदस्यों ने ही नहीं बल्कि दूर-दराज इलाकों से पहुंचे दिव्यांगजन ने स्वास्थ्य […]
पॉली किड्स ने ग्रैंडपेरेंटस डे मनाया
देहरादून- पॉली किड्स देहरादून ने अपने सभी 25 शाखाओं में बहुत उत्साह के साथ ग्रैंडपेरेंटस डे मनाया। दादा-दादी और नाना-नानी के लिए प्यार, सम्मान और आभार व्यक्त करने के लिए ग्रैंडपेरेंटस डे मनाया गया। रेट्रो की थीम पर आधारित, दादा-दादी पुराने नायकों और नायिकाओं के सुंदर परिधानों में सजे-धजे आए। उन्होंने फैशन शो जैसी विभिन्न […]
रुद्रपुर में जहरीली गैस रिसाव से 34 लोगों की तबीयत बिगड़ी, एसडीएम, सीओ भी अस्पताल में भर्ती
रुद्रपुर। उधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के आजाद नगर में मंगलवार सुबह जहरीली गैस फैलने से एक-एक कर 34 लोगों की तबीयत खराब हो गई। पुलिस का कहना है कि क्लोरीन गैस के रिसाव से यह समस्या हुई है। बेहोशी की हालत में लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती […]



