देहरादून। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने और यहां की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए लोगों को उत्तराखंड में ज्यादा से ज्यादा आने के लिए भारत सरकार की उड़ान योजना और राज्य सरकार के प्रयासों से प्रदेश में कई रूटों पर हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू की गई हैं। इसके साथ ही कई रूटों पर हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जानी जानी थी, लेकिन कोरोना संकट और सरकार की उदासीनता के चलते शुरू हुई हेली सेवाएं बंद हो गईं। कई रूटों पर चलने वाली सेवाएं संचालित भी नहीं हुईं। ऐसे में नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र भेजकर जल्द हेली सेवाएं शुरू करने की मांग की हैसांसद अजय भट्ट ने कहा है कि भारत सरकार की उड़ान योजना के अंतर्गत उत्तराखंड के कई मार्गों पर हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर के माध्यम से सेवाएं शुरू करने की घोषणा हुई थी। वर्तमान में अधिकतर सेवाएं या तो बंद हैं या संचालित नहीं की गई हैं। ऐसे में अजय भट्ट ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर कहा है कि हेली सेवा नहीं शुरू होने से उत्तराखंड के लोगों में नाराजगी और निराशा है। ऐसे में केंद्र सरकार को चाहिए कि उड़ान योजना के अंतर्गत इन हेली सेवाओं को शुरू किया जाए। जिससे उत्तराखंड के लोगों को फायदा हो सके और पर्यटन को बढ़ावा मिले।
Related Articles
सीएम धामी ने अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बद्रीपुर, देहरादून में ’अपना घर’ बाल महिला उत्थान समिति के कार्यक्रम में अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर सभी बच्चे काफी उत्साहित थे।मुख्यमंत्री ने […]
पर्यटन मंत्री महाराज ने प्रदेश के सभी होटल, होम स्टे, रिजॉर्ट की सूची तलब की
देहरादून। वनन्तरा जैसी पुर्नावृत्ति दोबारा न हो इसे देखते हुए राज्य में चल रहे सभी होटल, होम स्टे और रिजॉर्ट की गहनता से जांच कर उनके पंजीकरण व वहाँ होने वाली गतिविधियों पर पैनी निगाह रखी जाये।उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, पंचायती राज, जलागम प्रबन्धन, संस्कृति, धर्मस्व, भारत-नेपाल […]
त्तराखंड में कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत
देहरादून। एम्स ऋषिकेश में पिछले 24 घंटे में विभिन्न बीमारियों से ग्रसित दो कोरोनो संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा 58 लोगों की की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनमें 30 लोग स्थानीय हैं। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि मोहल्ला ब्रह्मपुरी(बिजनौर) निवासी निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग और आदर्शनगर […]



