देहरादून। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने और यहां की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए लोगों को उत्तराखंड में ज्यादा से ज्यादा आने के लिए भारत सरकार की उड़ान योजना और राज्य सरकार के प्रयासों से प्रदेश में कई रूटों पर हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू की गई हैं। इसके साथ ही कई रूटों पर हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जानी जानी थी, लेकिन कोरोना संकट और सरकार की उदासीनता के चलते शुरू हुई हेली सेवाएं बंद हो गईं। कई रूटों पर चलने वाली सेवाएं संचालित भी नहीं हुईं। ऐसे में नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र भेजकर जल्द हेली सेवाएं शुरू करने की मांग की हैसांसद अजय भट्ट ने कहा है कि भारत सरकार की उड़ान योजना के अंतर्गत उत्तराखंड के कई मार्गों पर हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर के माध्यम से सेवाएं शुरू करने की घोषणा हुई थी। वर्तमान में अधिकतर सेवाएं या तो बंद हैं या संचालित नहीं की गई हैं। ऐसे में अजय भट्ट ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर कहा है कि हेली सेवा नहीं शुरू होने से उत्तराखंड के लोगों में नाराजगी और निराशा है। ऐसे में केंद्र सरकार को चाहिए कि उड़ान योजना के अंतर्गत इन हेली सेवाओं को शुरू किया जाए। जिससे उत्तराखंड के लोगों को फायदा हो सके और पर्यटन को बढ़ावा मिले।
Related Articles
जिला प्रशासन को 75 आॅक्सीजन सिलेण्डर और 200 राशन किट सौंपे
रुद्रपुर। जिलाधिकारी रंजना राजगुरू व नोडल अधिकारी आॅक्सीजन अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल को परफिटि वैन मेल इण्डिया प्रा0 लि0 सिडकुल पंन्तनगर के एचआर हेड मनोज त्यागी ने कलक्टेªट पहंुचकर कोविड-19 संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुये 75 आॅक्सीजन सिलेण्डर, 200 राशन किट सौपे। जिलाधिकारी ने कम्पनी के अधिकारियों का अभार व्यक्त करते हुये कहा कि […]
भाजपा विधायकों के हाथ लग सकती है मायूसी
देहरादून । लंबे समय से मंत्रिमंडल में जगह पाने का इंतजार कर रहे सत्तारूढ़ भाजपा के विधायकों के हाथ मायूसी लग सकती है। जिस तरह के संकेत मिल रहे हैं, उनसे लगता है कि बिहार विधानसभा चुनाव तक तो मंत्रिमंडल विस्तार होने की कोई संभावना नहीं। यह भी मुमकिन है कि इसके बाद राज्य विधानसभा चुनाव […]
यूकेएसएसएससी मामले में 18 अभियुक्त के ख़िलाफ़ चार्जशीट दाखिल, अब तक 41 आरोपियों की गिरफ़्तारी
देहरादून। उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार लगातार काम कर रही है। भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ अभियान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित अलग-अलग विभागों में समूह ग भर्ती परीक्षा में गड़बड़ियों की शिकायत मिलते ही कठोर निर्णय लिए। यूकेएसएसएससी मामले में […]


