देहरादून। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बुधवार को सचिवालय में आगामी विधानसभा बजट सत्र तथा राज्यपाल के अभिभाषण की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। अपर मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी विधानसभा बजट सत्र के लिए उचित व्यवस्था करने तथा सभी विभागीय सचिवों को नियोजन, वित्त तथा विधायी विभागों को सम्पूर्ण जानकारी समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी विभागीय सचिवों को अपने विभागों में ओनरशिप स्प्रिट के साथ काम करने का आग्रह किया है। बैठक में सचिव डा. आर मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, डॉ राजेश कुमार सहित सभी विभागों के वरिष्ठ उच्चाधिकारी उपस्थित थे।
Related Articles
स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
रुद्रप्रयाग : जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति की बैठक आज जिलाधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में संपन्न हुई। जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति की बैठक में जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सरकारी स्कूलों की भांति प्राइवेट स्कूलों में बच्चों की हेल्थ स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने के लिए […]
इंडियन ऑर्थाेपीडिक एसोशिएसन ने गोवा में पद्मश्री डॉ. संजय को किया सम्मानित
देहरादून । इंडियन ऑर्थाेपीडिक एसोशिएसन (आई.ओ.ए.) ने 66वें वार्षिक सम्मेलन में उद्घाटन समारोह के दौरान आई.ओ.ए. के अध्यक्ष डॉ. बी. शिवशंकर ने डॉ. बी. के. एस. संजय को पद्मश्री सम्मान मिलने पर गोवा में सम्मानित किया। यह बात गौरतलब है कि डॉ. बी. के. एस. संजय को इस साल 9 नवम्बर 2021 को दिल्ली में […]
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किया नामांकन दाखिल
हरिद्वार। उत्तराखण्ड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, भाजपा विधायक सुरेश राठौर और भाजपा विधायक आदेश चौहान मौजूद रहे।इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हम अपनी जीत के प्रति पूर्ण आश्वस्त हैं। हरिद्वार में […]



