हल्द्वानी। महान देशभक्त प्रखर राष्ट्रवादी डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, ग्रामीण मंडल पश्चिम हल्द्वानी के पदाधिकारियों ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही बड़ी मुखानी पीलीकोठीके बूथ संख्या 100 और 101 में वृक्षारोपण किया। साथ ही कोरोना महामारी से बचाव हेतु जनजागरण अभियान तहत रामपुर रोड़ ट्रासपोर्टनगर के पास आटो रिक्शा, बसों, गाड़ियों आदि में पोस्टर वह स्टिकर चिपकाकर जनजागरण किया। शक्ति केंद्र मानपुर पश्चिम, छडायल, निलियम कालोनी तथा डहरिया में भी वृक्षारोपण किया गाया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, मनोज पाठक, जिला मंत्री प्रताप बोरा, हरीश नेगी, कैलाश भट्ट, पार्षद राजेन्द्र नेगी, पार्षद चन्दप्रकाश काण्डपाल, पार्षद प्रमोद तौलिया, पार्षद अमित विष्ट, पार्षद प्रमोद पन्त व बूथ के अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडे, राजकुमार नेगी, मण्डल मंत्री देवकी नंदन जोशी एवं मंडल महामंत्री कमल पांडे एवं सुरेश गौड आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related Articles
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पटना (बिहार) में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बिहार के गांधी मैदान, पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग करने पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बिहार और उत्तराखंड के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध […]
सीएम धामी ने की जनता से अपील– “स्वदेशी खरीदें, देश को सशक्त बनाएं”
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून के प्रेमनगर में आयोजित ‘GST बचत उत्सव’ कार्यक्रम में शामिल हुए। यह आयोजन देशभर में जीएसटी दरों में की गई कटौती को लेकर जनजागरूकता फैलाने और जनता को इसके प्रत्यक्ष लाभों से अवगत कराने के उद्देश्य से किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार शाम देहरादून के प्रेमनगर स्थानीय […]
बड़ी खबर घर से सिद्धबली दर्शन को निकले 3 किशोरों के शव मिलने से हड़कंप
कोटद्वार/देहरादून। घर से सिद्धबली के दर्शन करने की बात कहकर निकले दुगड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर 5 वें मील के पास तीन लापता किशोरों के शव मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले की गहनता से […]



